नितिन गडकरी ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी से मुलाकात की। मुलाकात का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- वरिष्ठ नेता, हमारे मार्गदर्शक भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से भेंट।
केंद्रीय मंत्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि वे हाथ जोड़कर पूर्व उप पीएम के सामने आए। उन्होंने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ में उनकी पत्नी भी थी। उनकी पत्नी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। पूर्व उप पीएम कुर्सी पर बैठे दिखे। स्वागत सत्कार के बाद उन्होंने बैठ कर बातें की। खास बात है कि केंद्रीय मंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार गडकरी वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे। बता दें, कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके आवास पर पहुंचे थे और उनकी मुलाकात की थी।
भाजपा के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को फरवरी में भारत रत्न देने का एलान किया गया था। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा था कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। स्वास्थ्य परेशानी के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस दौरान पीएम मोदी भी साथ थे।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम