रामपुरा 
रामपुरा नगर अब गढ्ढे के नगर में तब्दील हो गया है यहां सड़कों पर गड्ढे नहीं गढ्ढे में सड़क दिखाई देती है यह हालत पिछले 6 वर्षों से चल रही है शंकु द्वार मेले के लालतराई मैदान में रामपुरा नगर के सपूत्र उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं रामपुरा नगर में शिक्षा प्राप्त कर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में स्थान पाने वाले पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया क्षेत्रीय विधायक माधव मारू कि उपस्थिति में इस नगर की सड़कों के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव ने की थी लेकिन आज लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा मे कोई पहल नहीं हुई है जिला सड़क सुरक्षा की बैठक 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित हो रही है जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा करेंगे और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं इस बैठक का उचित लाभ लेते हुए निष्पक्ष आवाज मांग करती है कि रामपुरा नगर में हवा में उड़ने का मजा जनता सालों से जमीन पर ले रही है जब हर गढ्ढा गाड़ी सीधे आसमान की तरफ उछाल देता है तब हवा में उड़ने का मजा ही कुछ और होता है गढ़ों की वजह से आसमान में उड़ते हैं तो ऐसा लगता है जैसे आसमान का ही रूट पकड़ लो निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो ...8085637012🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️