रामपुरा हम शुद्ध व सच्चे रूप से प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना को निष्पक्ष रूप से लिखते हैं। चाहे सब हमारे विरुद्ध ही क्यों न जाए इससे हमें सच्चाई को और उजागर करने की शक्ति प्राप्त होती हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने अपने शपथ ग्रहण के पश्चात ही दो बड़े फैसले लिए थे ध्वनि विस्तार यंत्रों कि आवाज को नियंत्रित करना दूसरा बड़ा फैसला सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस मछली मुर्गे किसी भी प्रकार की मांसाहारी चीज नहीं बिक्री की जा सकती लेकिन यहां भाजपा की नगर पंचायत खुले में बिक रही मांसाहारी सामग्री पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है नाका नंबर 2 से लगाकर जमालपुर तक नीमच गांधी सागर रोड़ पर खुले आम मांसाहारी दुकानें लगी हुईं हैं तथा बकायदा इनके बोर्ड भी लगे हुए हैं जिसमें लिखा हुआ है की शुद्ध मांस यहां मिलता है चिकन यहां मिलता है देसी अंडे यहां मिलते हैं फार्मी अंडे यहां मिलते हैं इस प्रकार खुले में बोर्ड लगाकर नीमच गांधी सागर रोड़ पर बस स्टैंड के आसपास खुले में मांसाहारी सामग्री की बिक्री हो रही है इससे भी आश्चर्यजनक बात तो यह है की सुलभ कांप्लेक्स के पास सिंचाई विभाग की भूमि नगर पंचायत की दुकानों के पीछे है जहां गिट्टी और रेत का व्यवसाय किया जा रहा है इस व्यवसाय में बांदा उत्पन्न करने के लिए सार्वजनिक स्थान तथा पास में ही धार्मिक स्थान तथा रिगवाल पर घूमने जाने वाले के जाने वाले इस आम रास्ते पर नगर पंचायत ने अपने स्वामित्व कि भुमि नहीं होने के बावजूद भी यहां पर स्लॉटर हाउस (मांस काटने मटन काटने) का प्रस्ताव पास किया है जो इस परिषद की विवेक हीनता का सबसे बड़ा उदाहरण है कहा ये भी जा रहा है की मटन की दुकानें संचालित करने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से नगर पंचायत के तथाकथित अध्यक्ष पति मासिक रुपय से 1000 ले रहे हैं रुपए लेने की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं नहीं हमारे पास इस बात का कोई प्रमाण है लेकिन परिस्थी जन्यसाक्ष यह बताते हैं की कुछ न कुछ तो दाल में काला है जब मुख्यमंत्री जी के निर्देश है की खुले में मांस की बिक्री नहीं की जाए यहां तो धड़ले बिक्री हो रही है और नगर पंचायत कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जब कि इस रोड़ पर से कलेक्टर महोदय एसडीम महोदय एसपी महोदय एसडीओपी महोदय तथा तमाम अधिकारी एवं नेता लोग निकलते हैं तथा सांसद महोदय और विधायक महोदय भी इस रोड़ पर से निकलते हैं फिर भी ये अवैधानिक दुकान संचालित हो रही है इससे तो यह स्पष्ट है कि बिना लाभ अर्जित किए यह अवैधानिक कार्य नगर पंचायत क्यों होने दे रही है और मुख्यमंत्री जी की आदेश की धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही है निष्पक्ष आवाज से तारीका राठौर की रिपोर्ट मो 🖊️🖊️..... 8085637012