ऑफिस में रखे बंद मीटर के फोटो लेकर 1200 उपभोक्ताओं को मनमानी ढंग से थमा दिए गए विद्युत बिल
रामपुरा
विद्युत विभाग के सहायक यंत्री श्री जोशी जी जो कि ग्राम पंचायत जन्नोद के मूल निवासी है और विद्युत विभाग में विद्युत सहकारी समिति में अपने चहते तो के माध्यम से इनकी नियुक्ति हुई तब से ये मनासा विधानसभा क्षेत्र में ही लगातार अपनी सेवाएं देते चले आ रहे हैं मनासा विधानसभा क्षेत्र के बाहर अब तक कभी भी इनका स्थानांतरण नहीं हुआ है जो उनकी सेवाओं का अनुपम लोकप्रिय उदाहरण है और अपने नैतिक कर्तव्य का परिचय देता है निष्पक्ष आवाज इनकी कार्य कुशलता को रेखांकित करते हुए विद्युत विभाग के आला अधिकारीयों के समक्ष प्रमाण सहित निष्पक्ष जांच की अपेक्षा करता है और उसके परिणाम चाहता है इन महाशय का कार्यालय इनके निवास स्थान जन्नोद से रामपुरा मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर है ऑफिस खुलने का समय 10:30 होता है और यह माहाशय 1से 2 बजे तक अपने कर्तव्य स्थल पर आते हैं इनके कर्तव्य का एक और अनुपम उदाहरण 9/10/25 को अपने ऑफिस में बैठकर सभी मीटर वाचक को बुलाकर ऑफिस में पड़े बंद मीटर का फोटो कंप्यूटर पर अपलोड 1200 उपभोक्ताओं को मनमानी ढंग से मीटर रीडिंग डालकर विद्युत बिल बना दिए गए कनेक्शन क्रमांक n3901006047 है जो 108 यूनिट का खपत का बिल 140 रुपए बनता है लेकिन उपभोक्ता को 824 रुपए का बिल थमा दिया इसी प्रकार 1200 ही उपभोक्ताओं को फर्जी फोटो लेकर मनमानी ढंग से रीडिंग डालकर बिल थमा दिए गए जिससे आम उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया नियमा अनुसार माह में एक बार मीटर रीडिंग लेने का प्रावधान है लेकिन माह में दो बार मीटर रीडिंग ले रहे हैं और कभी रीडिंग ली नहीं जा रही है और अवैध बिल उपभोक्ताओं को थमा दिए जा रहे हैं और अवैध विद्युत कनेक्शन के मामले भी सामने आए हैं विद्युत अधिनियम के अनुसार 150 फीट दूरी पर स्थाई DLकनेक्शन होता है लेकिन यहां तो 2000 से 2500 कि दूरी पर लाइनमैन की मिली भगत और आर्थिक लाभ प्राप्त कर स्थाई कनेक्शन दिए जा दिए जा रहे हैं जबकि इतनी दूरी पर अस्थाई कनेक्शन होता है कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं AC होने गीजर होने के बावजूद भी 250 का बिल थमा दिए जा रहे हैं उनसे आर्थिक लाभ प्राप्त कर विभाग को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं सहायक यंत्री की विद्युत ठेकेदार पर विशेष कृपा है यह इस तथ्य से प्रमाणित होता है 80000 की विद्युत चोरी के मामले में मात्र ₹20000 अब तक जमा कराए गए हैं और विद्युत चोरी का प्रकरण विधिवत रूप से दर्ज नहीं किया गया है वहीं आम उपभोक्ताओं को मनमानी ढंग से बिल थमा रहे हैं और विद्युत ठेकेदार पर विशेष कृपा सहायक यंत्री जी की बनी हुई है निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो ..8085637012🖊️🖊️
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश