केरल में निपाह का प्रकोप
भारत में निपाह वायरस का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। केरल में निपाह संक्रमण के मामले सामने आए हैं। केरल में रविवार को निपाह वायरस से संक्रमित होने के बाद एक मरीज की मौत हो गई थी, उसकी उम्र महज 24 वर्ष थी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि मलप्पुरम के एक निजी अस्पताल में निपाह संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
केरल में जिस युवक की निपाह वायरस से मौत हुई थी, उसके संपर्क में आए सभी 175 लोगों को मॉनिटर किया जा रहा है। पीड़ित मरीज के संपर्क में जो लोग आए थे उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 37 लोगों का टेस्ट निगेटिव आ चुका है।
175 लोगों को किया जा रहा ट्रैक वीना जॉर्ज ने कहा कि हम जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। हमने 175 लोग जो मृतक के संपर्क में आए थे, उन्हें ट्रैक करने का फैसला लिया है। इसमे से 74 स्वास्थ्यकर्मी हैं। हमने 104 लोगों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है। 10 लोगों को क्वॉरेंटीन किया गया है, 13 के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। यही नहीं पीड़ित मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 16 छात्रों को भी आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
केरल में निपाह वायरस धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। केरल में पिछले कई वर्षों से निपाह वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, इडुक्की, एर्नाकुलम में चमगादड़ों में निपाह वायरस एंटीबॉडी की जानकारी एक रिसर्च में सामने आई थी।
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना