निक जोनस की अनकही लव जर्नी: चाइल्ड आर्टिस्ट से प्रियंका चोपड़ा तक का सफर
मुंबई: हॉलीवुड सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर निक जोनस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के टेक्सास के डलास में जन्मे निक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी दिलचस्पी रही। महज छह साल की उम्र में उन्होंने गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था और तभी से तय हो गया कि वो अपना करियर म्यूजिक इंडस्ट्री में ही बनाएंगे। निक न सिर्फ अपनी गायकी और म्यूजिकल बैंड के लिए मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति होने की वजह से भारत में भी उनका जबरदस्त क्रेज है। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े खास किस्से।
बचपन से ही संगीत का दीवानापन
निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनके पिता चर्च में गायक थे और मां भी सिंगिंग करती थीं। ऐसे माहौल में निक का संगीत की ओर झुकाव होना स्वाभाविक था। एक बार उनकी मां हेयर सैलून गईं और वहां छोटे से निक ने अचानक गाना गाना शुरू किया। वहां मौजूद सभी लोग उनकी आवाज सुनकर दंग रह गए। उसी वक्त उनकी मां को अहसास हो गया कि यह बच्चा किसी दिन बड़ा कलाकार बनेगा।
सात साल की उम्र में मिला पहला बड़ा मौका
सिर्फ सात साल की उम्र में निक ने थिएटर शो ए क्रिसमस कैरोल में अभिनय किया। इसके साथ ही उन्होंने जॉय टू द वर्ल्ड नाम का गाना लिखा जिसे बाद में रिकॉर्ड लेबल ने रिलीज किया। इतनी कम उम्र में मिले इस मौके ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
भाइयों के साथ मिलकर बनाई पहचान
साल 2005 में निक ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम का बैंड बनाया। इस बैंड ने कई हिट एल्बम दिए और देखते ही देखते लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए। 2008 में उन्हें बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए ग्रैमी नॉमिनेशन मिला। हालांकि 2012 में यह बैंड टूट गया, लेकिन 2019 में ‘सकर’ गाने के साथ उन्होंने शानदार वापसी की और एक बार फिर ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया।
एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
निक सिर्फ गायक ही नहीं बल्कि बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने डिज्नी चैनल के लोकप्रिय शो 'हैना मोंटेना' और 'कैंप रॉक' में काम किया। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्मों 'जुमान्जी', 'गोट' और 'द गुड हाफ' में भी वे नजर आ चुके हैं।
14 साल की उम्र में पहली मोहब्बत
निक की लव लाइफ भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। महज 14 साल की उम्र में उनका पहला प्यार डिज्नी स्टार माइली साइरस बनीं। निक ने खुद खुलासा किया था कि माइली पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होंने किस किया था। उनका रिश्ता करीब डेढ़ साल तक चला। इसके बाद उनका नाम सेलेना गोमेज से भी जुड़ा।
उम्र में बड़ी हसीनाओं संग रिश्ते
2011 में निक का दिल ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम पर आया, जो उनसे आठ साल बड़ी थीं। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ एक साल तक ही चला। इसके बाद 2013 में उनका नाम फैशन मॉडल ओलिविया कल्पो के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी करीब दो साल तक चला।
प्रियंका से ट्विटर पर शुरू हुई लव स्टोरी
निक की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव 2016 में आया जब उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई। उनके भाई केविन ने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा और निक को उनसे बात करने की सलाह दी। इसके बाद निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज किया। शुरुआत में प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया लेकिन धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।
मेट गाला में पहली पब्लिक अपियरेंस
2017 में न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला के रेड कार्पेट पर निक और प्रियंका पहली बार साथ नजर आए। दिलचस्प बात यह थी कि दोनों इवेंट में अलग-अलग पहुंचे थे लेकिन रेड कार्पेट पर साथ वॉक करने का फैसला किया। यहीं से उनकी लव स्टोरी का पहला पब्लिक चैप्टर खुला।
मां को पहले ही कर लिया था इंप्रेस
प्रियंका को प्रपोज करने से पहले निक ने उनकी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की। उन्होंने मधु को लंच पर ले जाकर प्रियंका का हाथ खुद के लिए मांगा था। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वे कभी प्रियंका को दुख नहीं देंगे। मधु चोपड़ा उनकी ईमानदारी से बेहद प्रभावित हुईं।
ग्रीस में किया रोमांटिक प्रपोजल
प्रियंका के 36वें जन्मदिन के अगले ही दिन निक ने ग्रीस में घुटनों के बल बैठकर डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। प्रियंका कुछ देर चुप रहीं और फिर मुस्कुराकर ‘हां’ कह दिया। इसके बाद दोनों ने 2018 में शाही अंदाज में शादी की।
भारत के ‘जीजू’ के नाम से हुए फेमस
प्रियंका से शादी के बाद भारत में निक को ‘जीजू’ कहकर बुलाया जाने लगा। दिलचस्प यह है कि अब विदेशों में भी कॉन्सर्ट्स के दौरान फैंस उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। खुद निक भी कई बार मजाक में कहते हैं कि वो अब भारत के नेशनल जीजू बन चुके हैं।
आज भी बरकरार है सितारों वाली चमक
संगीत, अभिनय और अपनी पर्सनल लाइफ से निक जोनस अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। ग्रैमी नॉमिनेशन, सुपरहिट गाने और प्रियंका जैसी जीवनसंगिनी के साथ निक आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही वो ज्यादा बोलते नहीं, लेकिन उनके गाने प्रियंका के लिए लव लेटर्स जैसे हैं।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा