नए कलाकारों को एजेंट्स से सावधान रहने की सलाह
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में कास्टिंग करने के बाद से मुकेश छाबड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मुकेश अक्सर ये कहते रहते हैं कि वो नए कलाकारों को मौका देते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कहा कि उनका ऑफिस देशभर के उभरते कलाकारों के लिए खुला है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के लिए सुलभता, कड़ी मेहनत और टेलेंट को सबसे जरूरी बताया। जानिए क्यों कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कि उनके ऑफिस तक पहुंचना सबसे आसान है?
टीम वर्क और कड़ी मेहनत से मिली सफलता
एएनआई से बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने अपनी सफलता और नए कलाकारों को मौका देने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरी सफलता का कोई रहस्य नहीं है, बल्कि यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और फिल्म निर्माताओं द्वारा दिए गए अवसरों के कारण है। यह ईश्वर की कृपा और मेरी मां का आशीर्वाद है। पूरी टीम कड़ी मेहनत करती है। इसका श्रेय उन निर्देशकों और निर्माताओं को जाता है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
पूरे हिंदुस्तान को पता है मेरा ऑफिस किधर है
नए कलाकारों के लिए सुलभता पर जोर देते हुए मुकेश ने कहा कि उभरते कलाकार कई माध्यमों से आसानी से मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मेरे ऑफिस तक पहुंचना सबसे आसान है। हिंदुस्तान में सबको पता है मेरा ऑफिस किधर है। आप मेरे ऑफिस में वॉक इन कर सकते हैं, आप अपना इंट्रोडक्शन वीडियो छोड़ सकते हैं।
मुंबई में रहने वाले लोग भी निर्धारित समय के दौरान मेरे ऑफिस आ सकते हैं। सिफारिश करने और फिल्मी बैकग्राउंड की बजाय मुकेश छाबड़ा ने टेलेंट को ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हर कोई उम्मीद के साथ फोन करता है और यह अच्छी बात है। लेकिन अंततः कास्टिंग सही होनी चाहिए। जिसके पास सही प्रतिभा होगी, वही आगे बढ़ेगा।
उभरते हुए कलाकार मेंटल हेल्थ का रखें ख्याल
मुंबई से बाहर टेलेंट की खोज करने को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कि भारत प्रतिभाओं से भरा है। व्यक्तिगत या आर्थिक कारणों से हर कोई मुंबई नहीं आ सकता, इसलिए हम उन्हें खोजने के लिए अलग-अलग शहरों में जाते हैं। लोकल टेलेंट फिल्मों में एक अथेंटिसिटी लाते हैं।
उभरते हुए कलाकारों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपने इस फील्ड को चुना है, तो कड़ी मेहनत करें। संघर्ष के दौरान खुश रहें और अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें। मुझे लगता है कि जैसे-जैसे मेरे काम से अपेक्षाएं बढ़ती जा रही हैं, मुझे जिम्मेदारी का बढ़ता हुआ एहसास हो रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
भारत-अमेरिका रिश्तों पर कोल्बी बोले- साझा हित हैं आधार, जयशंकर की सराहना
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु को लेकर चर्चा में रहे हरीश राणा का निधन
मनी लॉन्ड्रिंग से 35,925 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता चला
संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बना राजनीति का केंद्र
जयशंकर के नेतृत्व में भारत की छवि मजबूत हुई
एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना, 11 जिलों तक पहुंचेगी हवाई सेवा