New Zealand के धाकड़ बैटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के धाकड़ बैटर कॉलिन मुनरो ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। 37 साल के मुनरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका में जन्में कॉलिन मुनरो को न्यूजीलैंड क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
कॉलिन मुनरो को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड में जगह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का मन पक्का किया। मुनरो ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए बताया, ''भले ही मेरे आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच को कुछ समय हो गया हो, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी कि अपने फ्रेंचाइजी टी20 फॉर्म के आधार पर वापसी कर पाऊंगा।''
कॉलिन मुनरो का रिकॉर्ड
कॉलिन मुनरो ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच खेला था। सालों में उन्होंने न्यूजीलैंड का 122 सीमित ओवर मैचों में प्रतिनिधित्व किया और कई रिकॉर्ड्स बनाए। 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कॉलिन मुनरो ने एकमात्र टेस्ट मैच खेला था।
कभी न भूलने वाले प्रदर्शन
कॉलिन मुनरो की उपलब्धियों पर ध्यान दें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट मॉनगनुई में 47 गेंदों में शतक जमाया था, जो उस समय न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक था। इसके अलावा कॉलिन मुनरो ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया जब वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
मुनरो ने 2016 में ऑकलैंड के ईडन पार्क में 14 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज और दुनिया में चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा। टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं पाने के बावजूद मुनरो का न्यूजीलैंड क्रिकेट में योगदान सराहनीय है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुनरो ने साफ कर दिया है कि वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद