ब्रिटेन में नया वीजा कानून लागू
लंदन । ब्रिटेन में इस हफ्ते से प्रभावी नए वीजा कानून के तहत आश्रित परिवार के सदस्यों को ब्रिटेन में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए वीजा नियमों के मुताबिक देखभाल कर्मी के रूप में काम करने वाले भारतीय और विदेशी अपने परिवार को अब यहां नहीं ला सकेंगे।
गृह मंत्रालय ने इस कानून की पहले ही घोषणा की थी, जो सोमवार से प्रभावी हो गया। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में देखभाल (केयर) वीजा पर काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों के साथ 1,20,000 आश्रित सदस्य आए थे। यह दावा किया गया है कि इस कदम से ब्रिटेन में आने वाले प्रवासियों की संख्या भारी कमी आएगी और वीजा के दुरुपयोग से भी निपटा जा सकेगा।
देश के गृहमंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा, देखभाल कर्मी जरूरत के समय हमारे प्रियजनों की देखभाल करके हमारे समाज में अहम योगदान देते हैं। लेकिन हम वीजा नियमों के स्पष्ट दुरुपयोग, हमारी आव्रजन प्रणाली में हेराफेरी और प्रवासियों की संख्या में असामान्य वृद्धि से निपटने के लिए हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं रह सकते। इस स्थिति को जारी रहने देना न तो सही है और न ही उचित है।
उन्होंने कहा, हमने ब्रिटेन की जनता से कार्रवाई का वादा किया था। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि हम संख्या को काफी कम करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर देते। ब्रिटेन के श्रमिकों की रक्षा करने के लिए हमारी योजना निष्पक्ष और मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में मूल्यों को जोडऩे और अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए यहां दुनिया की प्रतिभाएं काम कर सकती हैं और पढ़ाई कर सकती हैं।
वीजा नियमों में ये बदलाव लागू हो गए हैं। सरकार गुरुवार को संसद में नए नियमों को रखने की तैयारी कर रही है। अब प्रवासियों के लिए प्रायोजकों के रूप में काम करने वाले देखभाल कर्मियों को देखभाल गुणवत्ता आयोग (सीक्यूसी) में पंजीकरण कराना जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि इससे देखभाल क्षेत्र के भीतर कर्मियों के शोषण और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर भी नकेल कसेगी।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा