एलएन मेडिकल कॉलेज जेके अस्पताल में नई जिंदगी की शुरुआत
भोपाल। जेके अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए 26 वर्षीय युवक राजेश मौर्य के पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की घोषणा की है। राजेश लगभग दो माह तक जेके अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे। खास बात यह रही कि उनका पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया। परिजनों के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को तेलंगाना के करीमनगर में ड्यूटी के बाद राजेश ने संभवतः मिथेनॉल मिश्रित अवैध शराब का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें 3–4 बार खून की उल्टी हुई, बेहोशी छा गई और हाथ-पैरों में मिर्गी जैसे तेज़ दौरे पड़ने लगे। शुरुआत में उन्हें तेलंगाना के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। बावजूद इसके, 22 नवंबर 2025 को परिजन मेडिकल सलाह के विरुद्ध उन्हें वहां से छुट्टी दिलाकर जेके अस्पताल लेकर आए। जेके अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन आईसीयू में भर्ती के समय राजेश की स्थिति अत्यंत नाजुक थी। उन्हें 100.1°F बुखार, 188 प्रति मिनट की तेज़ नाड़ी और ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए नोरएड्रेनालाईन जैसी शक्तिशाली दवाओं पर रखा गया था। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति जानलेवा थी। डॉ. मनीष बडकुर के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दिन-रात उनकी निगरानी और उपचार किया। दिमाग, हृदय एवं अन्य अंगों से जुड़ी गंभीर जटिलताओं का आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों से इलाज किया गया। लगातार प्रयासों के बाद राजेश की हालत में धीरे-धीरे सुधार आया, सभी आवश्यक जांचें सामान्य होने लगीं और जटिलताएं नियंत्रित हो गईं। लगातार दो माह के गहन उपचार और देखभाल के बाद 22 जनवरी 2026 को राजेश को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर जेके अस्पताल प्रबंधन ने राजेश के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए आम जनता से अपील की कि ऐसी आपात स्थितियों में समय पर सही अस्पताल और क्रिटिकल केयर तक पहुंचना जीवन बचा सकता है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प