चीन के लिए नई चिंता: AI बच्चों के आलोचनात्मक चिंतन कौशल को प्रभावित कर सकता है!
चीन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Ai) की लड़ाई में अमेरिका को पछाड़ने में जुटा चीन अब खुद टेंशन में आ गया है. टेंशन की वजह न तो टेक्नोलॉजी है और न ही निवेश. दरअसल, चीन को यह डर सता रहा है कि कहीं Ai की वजह से आने वाली पीढ़ी के बच्चे अपना दिमाग ही न लगाना छोड़ दें. चीन अब इस बात पर विचार कर रहा है कि बच्चों के स्कूल में Ai को लेकर किस तरीके का ट्रेनिंग दिया जाए, जिससे बच्चे अपना दिमाग भी इस्तेमाल करे और Ai का भी.
चीन को क्यों सता रहा है यह डर?
Ai की वजह से बच्चों के बुद्धी खोने का डर चीन को क्यों सता रहा है, यह सवाल भी चर्चा है. हाल ही में चीन के सरकारी मैगजीन बान्यूएतान ने उत्तरी चीन में एक सर्वे किया है. यह सर्वे स्कूल के बच्चों को लेकर किया गया है. कहा जा रहा है कि सर्वे की रिपोर्ट ने चीनी अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी. सर्वे में शामिल 700 बच्चों में 280 बच्चों ने कहा कि वे हॉलीडे में अपना होमवर्क करने के लिए डीपसीक, डोबाओ जैसे चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं. इन बच्चों का कहना था कि इससे काम तुरंत हो जाता है और दिमाग भी नहीं लगाना पड़ता है. 210 बच्चों का कहना था कि वे सवाल समझने और अन्य छोटे कामों के लिए Ai का इस्तेमाल करते हैं. कहा जा रहा है कि इस सर्वे ने चीन की टेंशन बढ़ा दी है. चीन को लग रहा है कि Ai की वजह से आने वाले वक्त में उनके बच्चे आलोचनात्मक चिंतन कौशल खो सकते हैं.
डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाने में जुटे
Ai की वजह से बच्चे बुद्धी न खो दें, इसके लिए चीन ने स्पेशल प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन स्कूलों में Ai के उपयोग और नैतिकता को पढ़ाने के तरीके पर विचार कर रहा है. जानकारों का कहना है कि अगर इसे तुरंत नहीं लागू किया गया तो आने वाले वक्त में परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है. चीन के स्कूलों में Ai के दुरुपयोग को रोकने के जिन प्लानों की चर्चा हो रही है, उनमें होमवर्क किस तरीके का दिया जाए इस पर ज्यादा विचार हो रहा है.
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी