Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा के जन्मदिन पर क्रिकेटर का खास संदेश
नेहा शर्मा हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आती हैं। अपने छोटे से करियर में वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। साथ ही वह समय-समय पर कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती रहती हैं। अगले साल वह एक फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी। आज इसी चर्चित अभिनेत्री का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके दोस्तों और करीबी लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन शुभकामनाओं को नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। इन्हीं शुभकामनाओं में एक नामी क्रिकेटर का संदेश भी शामिल रहा।
Cricketer Yuvraj Singh Wishes Neha Sharma On Her Birthday Many Other Artists Also Wished her
किस क्रिकेटर ने दी बधाई
जिस क्रिकेटर की शुभकामनाओं को नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है, उनका नाम युवराज सिंह है। वह नेहा के लंबे समय से दोस्त हैं। युवराज सिंह ने नेहा को जन्मदिन पर जो संदेश भेजा है, उसमें उन्होंने लिखा- 'शर्मा जी का जन्मदिन आ गया। आपके लिए आने वाला साल बहुत सारी खुशियों और सफलता से भरा हो।' इस मैसेज के जवाब में नेहा ने उन्हें शुक्रिया भी लिखा।
बहन ने भी तोहफा-जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
नेहा की बहन आयशा शर्मा ने भी उन्हें प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नेहा को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा। इस तोहफे को पाकर नेहा काफी खुश हुईं और उन्होंने अपनी स्टोरी पर बहन के भेजे गुलदस्ते की तस्वीर लगाई। साथ ही अपनी बहन आयशा के लिए प्यारी प्यारी बातें भी लिखीं। नेहा की तरह आयशा भी फिल्मों में काम करती हैं।
कई और कलाकारों ने भी कहा हैप्पी बर्थ डे
नेहा को कई और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। इसमें अभिनेता तरुण विरवानी और फिल्ममेकर अश्विनी धूप जैसे नाम शामिल रहे। इसके अलावा उनके दोस्तों ने भी नेहा को प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। इन सब शुभकामनाओं के जवाब भी नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिए। इस तरह से नेहा का जन्मदिन उनके करीबी लोगों ने यादगार बना दिया।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस को झटका, उप नेता प्रतिपक्ष पद से कटारे का इस्तीफा
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज