सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आंगनबाड़ी निर्माण में लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंगनवाड़ी निर्माण कार्य को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि काम निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है और सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद कमजोर है। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक और क्रियान्वयन एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन भी मौजूद थे।
इसी के साथ धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले की चार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबंधकों—पवनी के रामेश्वर साहू, भटगांव के राजेश कुमार आदित्य, धनगांव के दयाराम यादव और जोरा के गिरजा शंकर साहू—की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह आदेश प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया।
वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ के छिंद धान उपार्जन केंद्र में खरीफ वर्ष 2025-26 की धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की। किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू और रामचरण साहू ने सबसे पहले धान की तौल करवाई। मौके पर किसानों का तिलक, शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा