नीरज चोपड़ा का टारगेट 2025 टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप
भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने आगामी सीजन के लिए 100 प्रतिशत फिट होने का वादा करते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2025 टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप में पोडियम पर जगह हासिल करना है. ओलंपिक में दो बार के मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ब्रुसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में दूसरे स्थान रहे थे. वह अपने मौजूदा सत्र को समाप्त कर स्वदेश वापस आ गए हैं. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं.
मिशन ओलंपिक 2036
26 साल के नीरज चोपड़ा ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की 'मिशन ओलंपिक 2036' पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर कहा, ‘मेरा सत्र अब खत्म हो गया है. अगले साल का सबसे बड़ा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप है और हम इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देंगे. ओलंपिक हमेशा हमारे दिमाग में रहता है, लेकिन उसके लिए हमारे पास चार साल हैं.’ वर्ल्ड चैंपियनशिप अगले साल 13 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली है.
नई तकनीक और फिटनेस पर ध्यान
नीरज चोपड़ा पूरे साल मांसपेशियों की चोट से जूझते रहे और इससे ओलंपिक और डायमंड फाइनल दोनों में उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ. डायमंड लीग फाइनल में उन्होंने टूटे हुए बाएं हाथ के साथ भी प्रतिस्पर्धा की थी. नीरज चोपड़ा ने सत्र के अंत में डॉक्टरों से सलाह लेने की बात कही थी ताकि यह तय किया जा सके कि चोट से उबरने के लिए सर्जरी की जरूरत होगी या नहीं. नीरज चोपड़ा ने फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर चोट की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अपनी तकनीक में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं.
पैरालंपिक में सफलता पर खुशी
नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘मेरे लिए यह साल चोटों से भरा रहा है लेकिन अब चोट अब ठीक है. मैं नए सत्र के लिए पूरी तरह से फिट हो जाउंगा. तकनीकी मुद्दे भी हैं लेकिन हम उन पर काम करेंगे. मैं अपनी तकनीक में सुधार करने पर ध्यान दूंगा. मैं भारत में भी अभ्यास करना पसंद करता हूं, लेकिन जब प्रतियोगिताएं शुरू होती हैं तब मेरे लिए विदेश में अभ्यास करना सही रहता है.’ भारतीय खिलाड़ियों के ओलंपिक में छह पदक जीते लेकिन इसमें कोई गोल्ड मेडल नहीं था. इसके बारे में पूछे जाने पर नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘हमारे कई खिलाड़ी चौथे स्थान पर थे. इस बार, हमने पैरालंपिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कई पदक जीते. आने वाले समय में हमें ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है.’
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात