नीरज चोपड़ा की बायोपिक: कौन सा एक्टर निभाएगा एथलीट का किरदार?
स्पोर्ट्स पर बॉलीवुड में कई बायोपिक्स आ चुकी हैं। फिर चाहें वो बात मेरी कॉम की हो, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की या फिर भाग मिल्खा भाग आदि की। सिनेमा ने हमें कई उम्दा फिल्में दी हैं। स्पोर्ट्स बायोपिक हमेशा से ही डायरेक्टर्स की पहली पसंद रही है।
स्पोर्ट्स बायोपिक का है अलग क्रेज
आने वाले समय में हमें भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर भी एक बायोपकि देखने को मिलेगी जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। इसका नाम 'चकदा एक्सप्रेस' है। इसके अलावा काफी लंबे समय से ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बनाने की बात की जा रही है। वैसे अभी किसी फिल्म निर्माता ने इस पर बात नहीं की है लेकिन अब खुद नीरज चोपड़ा ने इस पर बोला है।
नीरज चोपड़ा पर बनेगी बायोपिक?
नीरज चोपड़ा ने कहा कि वैसे तो उन पर अभी फिल्म बनाना बहुत जल्दबाजी होगी लेकिन वो चाहते हैं कि अगर उन पर कभी बायोपिक बने तो उनकी भूमिका रणदीप हुडा निभाएं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान, नीरज चोपड़ा से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया। इस पर बात करते हुए नीरज ने कहा,“मुझे लगता है कि किसी व्यक्ति के रिटायर होने के बाद उस पर बायोपिक बनाई जानी चाहिए। हमने मूवीज को माइलस्टोन बनाते देखा है, लेकिन मेरे हिसाब से जितना और जोड़ सकें करियर में, देश के लिए कुछ कर सकें और जैवलिन को अपने देश में और लोकप्रिय कर सकें उतना अच्छा होगा।"
नीरज ने सुझाया इस एक्टर का नाम
नीरज ने कहा कि वो चाहते हैं कि अगर फ्यूचर में उन पर कोई बायोपिक बने तो उसमें नीरज चोपड़ा उनका किरदार निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा,“मैं केवल रणदीप हुडा के बारे में सोच सकता हूं। वह एक महान अभिनेता हैं और वह हरियाणा से हैं। जो भी रोल प्ले करेगा वो वहां की भाषा सही से बोले वो जरूरी है।
रणदीप हु्ड्डा को आखिरी बार वीर सावरकर का रोल निभाते हुए देखा गया था। इससे पहले वो सरबजीत में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा और ऐश्वर्या राय भी नजर आई थीं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ