झारखंड में एनडीए की पार्टियों ने बांट ली सीटें!
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की पार्टियों ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। भाजपा ने सहयोगी दलों में आजसू पार्टी को नौ सीटें दी हैं। जेडीयू को दो सीटें मिली हैं। लोजपा (रामविलास) को एक सीट ऑफर की गई है। जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई है।
सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी को 10 सीटें दी गई हैं। हालांकि इसके साथ शर्त है। एक सीट पर लोजपा (आर) को ऑफर की गई है। अगर चिराग पासवान मान जाते हैं तो आजसू को नौ सीटों पर ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू को दो सीटें दी गई हैं। इनमें एक सीट सरयू राय के जेडीयू में शामिल हो जाने के बाद सिटिंग सीट हो गई है।
झारखंड में भाजपा के दूसरे चुनाव प्रभारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की मानें तो सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान दो-तीन दिनों के अंदर हो जाएगा। भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची भी उसी दिन जारी कर देगी। हिमंता के मुताबिक सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों के साथ सहमति बन चुकी है। भाजपा एक बार में अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। पहली सूची दो-तीन में आएगी। दूसरी सूची में बाकी उम्मीदवारों के नाम होंगे।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी
'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'