पुलिया निर्माण कार्य को बाधित करने की नक्सलियों की कोशिश नाकाम
सुकमा। जिले के अंदरूनी इलाके में एक बार फिर नक्सली गतिविधि की खबर सामने आई है. गादीरास थाना क्षेत्र के गोंदपल्ली पंचायत अंतर्गत माटेमपारा और मुसलपारा के बीच बन रही पुलिया के निर्माण स्थल पर ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को ढोने वाली शिफ्टर ट्रक सीजी 13 एलए 92955 में आग लगाने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से आग को तुरंत बुझा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. जानकारी के अनुसार गोंदपल्ली पंचायत के माटेमपारा और मुसलपारा के बीच पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान कुछ लोग ग्रामीण वेशभूषा में निर्माण स्थल पर पहुंचे. कर्मचारियों को पहले वे सामान्य ग्रामीण लगे, लेकिन बाद में उनके नक्सली होने की आशंका जताई गई. नक्सलियों ने मौके पर खड़ी पोकलेन मशीन को ले जाने वाली शिफ्टर ट्रक को निशाना बनाया और उसमें आग लगाने की कोशिश की. आग लगाने के बाद वे मौके से फरार हो गए।
कर्मचारियों की तत्परता से बुझाई आग
घटना के समय निर्माण कंपनी के कर्मचारी वहां मौजूद थे. उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. आगजनी की कोशिश में शिफ्टर ट्रक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. ट्रक के हेड के पीछे लगे कुछ वायर जल गए, लेकिन वाहन पूरी तरह सुरक्षित बच गया। घटना के बाद शिफ्टर ट्रक को दूसरे वाहन की मदद से टोचन कर बड़ेसट्टी कैंप के पास सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
नक्सलवाद खत्म होने के दावों के बीच घटना
सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और इसके पूरी तरह खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. बताया जा रहा है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय समयसीमा में अब 20 दिन से भी कम समय बचा है. ऐसे में इस तरह की आगजनी की कोशिश ने सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने घटना से किया इंकार
इधर पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आगजनी जैसी कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है. बता दें कि बस्तर के कई इलाकों में नक्सली पहले भी सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों का विरोध करते रहे हैं. अक्सर निर्माण कार्यों में लगे वाहनों और मशीनों को निशाना बनाया जाता रहा है. ऐसे में गोंदपल्ली पंचायत में सामने आई यह घटना एक बार फिर विकास कार्यों के सामने सुरक्षा चुनौती को उजागर करती है।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन