जंगल में छिपा नक्सली ठिकाना ध्वस्त, हथियार और मशीनें जब्त
बीजापुर, छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को जमीन के नीचे बना एक गुप्त बंकर मिला है। सुरक्षा बलों ने इस बंकर को ध्वस्त कर वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी सामान बरामद किया है।
नक्सली बंकर से मिला हथियारों का जखीरा
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि डोडीतुमनार के जंगली इलाकों में नक्सलियों ने विस्फोटक और हथियार छिपा रखे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सहायता केंद्र ‘पीडिया’ और ‘गंगालूर थाना’ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। गहन छानबीन के दौरान जमीन के भीतर बना एक बंकर मिला। बम निरोधक दस्ते (BDDS) की जांच के बाद जब बंकर को खंगाला गया, तो वहां मशीनें और घातक हथियार मिले। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इस ठिकाने का इस्तेमाल हथियार बनाने या उनकी मरम्मत के लिए वर्कशॉप के रूप में कर रहे थे।
सतर्कता बढ़ी, सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके से मिले सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अपनी गश्त तेज कर दी है और संभावित अन्य ठिकानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
नामी महिला नक्सली ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
बीजापुर से जुड़ी एक अन्य बड़ी खबर में, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाली नक्सली पोडियम लक्ष्मी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मूल रूप से बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी DKSZC की सक्रिय सदस्य थी और लंबे समय से छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थी। प्रशासन इसे नक्सलवाद के खिलाफ एक अहम कामयाबी मान रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
ओबीएचएस लागू, जबलपुर की ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत