रोहित शर्मा की फिटनेस पर नवजोत सिद्धू का बड़ा बयान, कहा.....
भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन करीब एक दशक के बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करने को तैयार हैं. सिद्धू ने क्रिकेट को हमेशा से उनका पहला प्यार बताया. अब उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनाए जाने पर भी अपनी राय व्यक्त की है. इसके अलावा सिद्धू ने विराट कोहली को ग्रेटेस्ट भारतीय बैटर भी बताया है.
रोहित-कोहली की T20 वर्ल्ड कप में...
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं, लेकिन उनकी आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना है. सिद्धू ने इन दोनों का टीम में चयन का समर्थन किया. उन्होंने कहा, "इन दोनों की वहां जरूरत पड़ेगी. वह क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हैं. फॉर्म सुबह की ओस की तरह होती है जो कुछ समय के लिए रहती है, लेकिन कौशल हमेशा बना रहता है." सिद्धू ने आगे कहा, "मैं कोहली को भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल करूंगा और इसका एकमात्र कारण उनकी फिटनेस है. उम्र बढ़ने के साथ वह अधिक फिट होते जा रहे हैं. तकनीकी तौर पर वह शानदार बल्लेबाज हैं तथा तीनों फॉर्मेट में खुद को ढालने कि उनकी क्षमता अद्भुत है. यही बात रोहित पर भी लागू होती है.''
रोहित की फिटनेस पर बोले सिद्धू
नवजोत सिद्धू ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी बयान दिया. वह रोहित को लेकर निश्चित नजर नहीं आए. उन्होंने कहा, 'मैं रोहित के फिटनेस स्तर के बारे में निश्चित नहीं हूं. उम्र के साथ आप धीमे हो जाते हैं, आपकी प्रतिक्रियाएं कम हो जाती हैं.' उन्होंने भारतीय दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लेकर कहा, 'उस चश्मे के साथ सहवाग की प्रतिक्रियाएं वैसी नहीं थीं, मैंने आईपीएल में देखा था.'
MI के नए कप्तान पर भी बोले
सिद्धू ने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के नए कप्तान नियुक्त कोई जाने पर भी अपनी राय व्यक्त की. उन्होंने कहा, 'हमारे समय में खराब फॉर्म के बावजूद खिलाड़ी को टीम में बनाए रखा जाता था, क्योंकि उसकी जगह लेने के लिए कोई नया खिलाड़ी तैयार नहीं रहता था. अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में कप्तान के रूप में भारतीय कप्तान की जगह ले रहा है क्योंकि उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. यह रोहित के लिए अपमानजनक नहीं है, बल्कि यह एक सोची समझी प्रक्रिया है.'
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना