आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
भोपाल : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को “बेस्ट परफार्मिंग लार्ज स्टेट– हाइयेस्ट प्री-ऑथोराइजेशंस विथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन” श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान योजना के अंतर्गत बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन प्रक्रिया के प्रभावी, पारदर्शी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, तकनीक आधारित सुशासन और जनहितकारी कार्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश की पूरी टीम, जिला अधिकारियों, चिकित्सालयों और योजना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक (चिंतन शिविर) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव सुपुण्य सलिला श्रीवास्तव द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल, संयुक्त सचिव किरण गोपाल वास्का सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं यूआईडीएआई (आधार) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
बिग बी की हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने का किया खुलासा
पीवी सिंधू की वापसी के पीछे विराट कोहली की प्रेरणा, पति ने किया बड़ा खुलासा
NDA बैठक में जुटे सांसद, पीएम मोदी के सम्मान के साथ नए चेहरों का अभिनंदन
अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, वापसी के इंतजार में जम्मू में रुके भोपाल के 300+ श्रद्धालु
चार बड़े कारणों से फिसला बाजार, Sensex में गिरावट और Nifty पर दबाव
प्रोटेस्ट के दौरान उपद्रव पर बड़ा एक्शन, CJP मामले में FIR का सिलसिला शुरू
UltraTech Cement Share Price में उछाल, एक्सपर्ट्स क्या दे रहे हैं सलाह?
अश्विन ने खोली गेंदबाजों की पीड़ा, बोले- विराट-रोहित को कोई छू नहीं सकता; शमी-सिराज का किया जिक्र
सुचित्रा आर्य को राष्ट्रीय कन्वीनर की कमान, सचिन पायलट ने जताई खुशी
'पीछे नहीं हटेंगे'— अभिजीत दीपके का एलान, संसद मार्च की तैयारी
सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, आरोपियों की तलाश तेज
दिन में डिलीवरी, रात में लेखन; साहित्यिक सम्मान से चमका नाम
इंदौर में बिजली कंपनी के इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा, आय से 258% अधिक संपत्ति मिली
समान नागरिक संहिता पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, 24 जुलाई को पहली बैठक
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली-यूपी में फुहारें, कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा
पेपर लीक जांच में देरी पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई