नरगिस फाखरी ने अपनी बहन से तोड़ा रिश्ता, डबल मर्डर मामले में नाम जुड़ा
'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी अपनी बहन आलिया को लेकर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उसकी फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया के मर्डर का आरोप है। मंगलवार को अभिनेत्री की बहन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आलिया पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। फिलहाल आलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर सामने आते ही हर तरफ हलचल पैदा हो गई। इस बीच नरगिस फाखरी के अपने बहन आलिया से रिश्ते को लेकर भी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
आलिया से 20 साल से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी पिछले 20 सालों से अपनी बहन आलिया के संपर्क में नहीं हैं। एक्ट्रेस से जुड़े सोर्स ने इंडिया टुडे को यह जानकारी दी और बताया कि नरगिस अपनी छोटी बहन आलिया से 20 साल से किसी संपर्क में नहीं हैं और ना ही दोनों की बातचीत होती है। हालांकि, उन्हें भी इसकी जानकारी न्यूज के जरिए हुई। दूसरी तरफ नरगिस की मां ने बेटी के खिलाफ लगे आरोपों पर जरूर रिएक्ट किया है।
आलिया पर लगे आरोपों पर उनकी मां की प्रतिक्रिया
नरगिस की मां ने अपनी छोटी बेटी पर लगे आरोपों पर कहा- 'मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वो ऐसी इंसान थी जो सबका ख्याल रखती थी। उसने हमेशा सबकी मदद की है।'नरगिस की मां ने आगे ये भी दावा किया कि आलिया ओपिओइड की लत से जूझ रही थी, जो शायद इस घटना की वजह बनी।
आलिया को हो सकती है उम्रकैद की सजा
बता दें नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर डबल मर्डर का आरोप है। उन पर एक दो मंजिला गैराज में आग लगाकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया को मारने का आरोप लगा है। ये घटना न्यूयॉर्क के क्वींस में हुई, जिसमें एडवर्ड और उनकी दोस्त अनास्तासिया बुरी तरह झुलस गए। आलिया पर पहली डिग्री में हत्या और दूसरी में हत्या के चार मामलों में आरोप लगे हैं। उन पर ग्रैंड जूरी ने आगजनी के भी आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि अगर आलिया इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें 9 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?