हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी, सोनम के खिलाफ सारे सबूत?
इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी केस में पुलिस को 99% वो सभी सुराग हाथ लग गए हैं जो सभी आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए काफी हैं. बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स और लोकेंद्र सिंह तोमर से गहन पूछताछ करके सोनम का लैपटॉप, पिस्तौल और 5 लाख रुपये कैश से भरा बैग बरामद कर लिया है. फिलहाल इस केस में कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं.सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड है. जबकि सोनम ने उसका इस कांड में पूरा साथ दिया.
दोनों ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची थी. हत्याकांड के अन्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने इंदौर में सोनम के ठिकाने तक एक काला बैग पहुंचाया, जिसमें 5 लाख रुपये, गहने, कपड़े और एक देसी पिस्तौल थी. यह पिस्तौल हत्या के प्लान-बी का हिस्सा थी, जिसे सोनम ने बड़े ही शातिराना अंदाज में तैयार किया था.प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स इस हत्याकांड में गहरे तक लिप्त पाया गया. पुलिस ने उसे सबूत मिटाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सीसीटीवी फुटेज में शीलोम को एक काला बैग फ्लैट से ले जाते और कार में रखते हुए देखा गया. यह बैग हत्या से जुड़े अहम सबूतों का खजाना था, जिसे शीलोम ने ठिकाने लगाने की कोशिश क.पुलिस ने सोनम के ठिकाने, हीराबाग के एक फ्लैट पर छापा मारा, लेकिन वहां बैग गायब था.
आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद शीलोम का सच सामने आया. इस फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर भी अब पुलिस की रडार पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है. यह फ्लैट साजिश का मुख्य केंद्र बन चुका था, जहां हत्या की योजना को अंजाम दिया गया.मेघालय पुलिस इस मामले में गहरी छानबीन कर रही है. सोनम के गाजियाबाद में पकड़े जाने से पहले वह इंदौर में ही छुपी थी. पुलिस अब इस साजिश के हर कोने को खंगाल रही है, ताकि कोई भी सबूत छूट न जाए. मेघालय पुलिस की सक्रियता ने इस मामले को और रोचक बना दिया है. यह हत्याकांड सिर्फ एक शादीशुदा जोड़े की कहानी नहीं, बल्कि पैसे, धोखे और साजिश का एक खतरनाक कॉकटेल है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
IAS अफसर की तीसरी शादी चर्चा में, पहली दो पत्नियां भी हैं प्रशासनिक सेवा में कलेक्टर
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी