Mukesh Kumar की 'कर्मा' स्टोरी हुई VIRAL
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अचानक हर्षित राणा की स्क्वॉड में एंट्री हुई। हर्षित को टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की।
मुकेश, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया। उन्होंने पहले टेस्ट मैच से महज दो दिन पहले ये स्टोरी लगाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये कयास लगाया जा रहा है कि ये स्टोरी उन्होंने कोच गौतम गंभीर और हर्षित राणा के लिए लगाई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं।
मुकेश कुमार ने 'कर्मा' वाली स्टोरी की शेयर
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, मुकेश कुमार ने कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेला था, जहां उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें नॉर्थम्प्टन में दूसरे मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।
उनकी पिछले हफ्टे केंट में हुए इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में भी नहीं खेला था। अब हेडिंग्ले टेस्ट से दो दिन पहले उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कर्मा अपना समय लेता है। आपको हमेशा सावधान रहना होगा। कर्मा अक्षम्य है और हमेशा बदला लेता है।"
मुकेश का यह पोस्ट उस वक्त आया जब टीम में हर्षित राणा को पांच मैचों की सीरीज के लिए शामिल किया गया। बता दें कि बीसीसीआई ने एक बयान में ये पुष्टि की है कि हर्षित राणा, जो इंडिया-ए टीम का हिस्सा थे, वह हेडिंग्ले में सीरीज के पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।
साल 2024 नवंबर के महीने में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर्षित राणा ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पर्थ में अपने पहले टेस्ट में 4 विकेट लेकर भारत की 295 रनों की विशाल जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
23 साल का यह खिलाड़ी कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के लिए भारत ए टीम का हिस्सा था और उस मैच में उन्होंने एक विकेट लिया था। बल्ले से भी उन्होंने कमाल दिखाया था, जब इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद की गेंदों पर दो छक्के जड़े थे।
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल