पंडो परिवारों की दुर्दशा पर भड़के सांसद: अधिकारियों को लताड़ा, बुनियादी सुविधाएं न होने पर जताया रोष
ओडग़ी. सांसद चिंतामणि महाराज गुरुवार को ओडग़ी विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत छतौली के आश्रित ग्राम बड़वारीपारा पहुंचे। यहां 35-40 पंडो परिवार (Pando village) निवास करते हैं। सांसद ने यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिया। वहीं सांसद ने गांव में मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली, आंगनबाड़ीव स्कूल की कमी व समस्याएं देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई।
दरअसल ग्राम पंचायत छतौली में 35-40 पंडो जनजाति परिवार मूलभूत सुविधाओं से वर्षों से वंचित हैं। पानी, बिजली जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुईं हैं। स्कूल व आंगनबाड़ी (Pando village) भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति तब है जब जनजातियों के लिए ही पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अलावा भी केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।
सांसद ने योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई व अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित शिक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तत्काल स्कूल व आंगनबाड़ी प्रारंभ (Pando village) करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आगामी सोमवार से दोनों सुविधाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही वनमंडलाधिकारी ने वन विभाग के भवन को स्कूल और आंगनबाड़ी संचालन के लिए उपलब्ध कराने (Pando village) की सहमति दी।
इस दौरान सत्यनारायण सिंह, अवध पाठक, रामपाल जायसवाल, गया जायसवाल, राजेश्वर तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अशोक गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, नवीन गोयल, पुनीत पाठक, शिवप्रसाद सिंह, वनमंडलाधिकारी (सेंचुरी) श्रीनिवास टेनेटी, तहसीलदार सुरेश राय, जनपद सीईओ निलेश सोनी, बीआरसी नरेंद्र दुबे, परियोजना अधिकारी जगेश्वर साहू, मण्डल संयोजक मनोहर गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों व गर्भवती माताओं को वितरित करें पोषण आहार
सांसद ने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दूर का सफर न करना पड़े, उन्हें यहीं पोषण आहार वितरण करें तथा छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा (Pando village) भी गांव में ही मुहैया कराई जाए। बड़वारी के मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नही है, यहां के लोग नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। यह सुन सांसद ने तत्काल पेयजल हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ को हैंड पम्प खनन करने निर्देशित किया।
‘समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी’
चिंतामणि महराज ने कहा कि पंडो जनजाति समाज (Pando village) के लोग हमारी प्राथमिकता हैं। उनकी हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज संसद तक पहुंचेगी और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बालक छात्रावास में दिखी अव्यवस्था
सांसद ने ग्राम खोड़ स्थित बालक छात्रावास (Pando village) का निरीक्षण किया। छात्रावास भवन अत्यंत जर्जर हो गया है, यहां लाइट की कमी पाई गई। इसके अलावा बाथरूम में पानी की अनुपलब्धता और बदबू की समस्या ने बच्चों को परेशान कर रखा है।
इसके अलावा 100 सीटर कन्या आश्रम में शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद ने आदिवासी विभाग की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए वहां उपस्थित मंडल संयोजक, अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
देश दहशत फैलाने की साजिश नाकाम? ISI लिंक केस में NIA की एंट्री
राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामला: कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
चोरी की कोशिश पड़ी भारी, पैर तुड़वाकर फरार हुआ चोर