MPPSC 2023 Final Result: देवास के पंकज परमार बने डिप्टी कलेक्टर, तीन असफल प्रयासों के बाद पाई बड़ी सफलता
MPPSC 2023 Result जारी हो गया है और इस बार देवास जिले के सुमराखेड़ी गांव के पंकज परमार ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है। शनिवार (8 नवंबर) को जारी हुए परिणाम में पंकज का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। परिणाम सामने आते ही पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया। घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाई बांटकर इस पल को सेलिब्रेट किया।
पंकज के पिता समंदर सिंह परमार जामगोद स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं, जबकि उनकी मां प्रेमलता परमार गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई पेशे से फोटोग्राफर हैं और बड़ी बहन कर्मा परमार चौबाराधीरा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पंकज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देवास के उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त की और बाद में भोपाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
पंकज ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई बार असफलता का सामना किया। तीन बार मुख्य परीक्षा और दो बार इंटरव्यू देने के बाद भी चयन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, “सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन एक दिन जरूर मिलती है।” उन्होंने सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता की कुंजी बताया और कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से डिप्टी कलेक्टर बनना था, जिसके लिए उन्होंने निरंतर मेहनत की।
देवास के इस युवा की सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। MPPSC 2023 Result ने एक बार फिर साबित किया कि सतत प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी