कुंभ में भीड़ प्रबंधन का अध्ययन कर रहे मप्र के अफसर
भोपाल: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर सरकार अभी से जुट गई है। ऐसे में सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के गुर सीखने मप्र के अफसरों की टीम प्रयागराज पहुंची है। उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व में 5 वरिष्ठ पुलिस अफसर प्रयागराज गए है। जहां वे भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा एवं अन्य पहलुओं पर अध्ययन् कर रहे हैं। उनके साथ देश के अन्य राज्यों का अध्ययन दल भी हे। मध्य प्रदेश की टीम लीड करने की जिम्मेदारी एडीजी रैंक के सीनियर आईपीएस ऑफिसर उमेश जोगा को दी गई है। टीम में शामिल डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन और डीआईजी गुप्तावार्ता तरुण नायक भी शामिल हैं। एसपी राहुल लोढ़ा ने रेलवे से जुड़ी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आईपीएस अधिकारी हितेश चौधरी, एएसपी साइबर सेल, उज्जैन के एएसपी के साथ ही थाना प्रभारी, हेड कॉन्स्टेबल और पुलिस विभाग के आरआई को भी इस पूरे ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया गया है।
महाकुंभ की व्यवस्था का एनालिसिस
एडीजी उज्जैन उमेश जोगा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ का जायजा लेने के लिए हमें भेजा गया है। हम लोग आयोजन से जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। हमारे यहां 2028 में सिंहस्थ होने वाला है, जिसे लोग कुंभ कहते हैं। हम देखने आए हैं कि प्रयागराज में सारी व्यवस्था कैसे की गई, ताकि सिंहस्थ में सब कुछ पुख्ता किया जा सके। यहां जो नए कॉरिडोर बने हैं, उनमें किस प्रकार की व्यवस्था है, उसका भी जायजा लिया। प्रयागराज प्रशासन की तैयारियों को बड़ी ही बारीकी से समझा कि कैसे काम हो रहा?
कुंभ के नाम पर हो रहे फ्रॉड्स पर भी स्टडी
एडीजी उज्जैन उमेश जोगा ने बताया कुंभ मेले में होटल रूम और कॉटेज के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर भी टीम ने पूरा अध्ययन किया। इस फ्रॉड को काबू कैसे किया जाए, इसे लेकर यहां के अधिकारियों से चर्चा की।
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल