11 जुलाई को इंदौर में होगा मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव
राज्य में होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, निवेश, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को नई गति देने के उद्देश्य से आगामी 11 जुलाई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में "मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव" का आयोजन किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे और देशभर से आए संबंधित क्षेत्र के निवेशकों, उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
सभी विभागों को दी जिम्मेदारी
कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर आज संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने नगर निगम, स्मार्ट सिटी, आईडीए, मेट्रो, पर्यटन व अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समयसीमा में पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर कोताही न हो। वर्षा को देखते हुए तैयारी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए दायित्व भी सौपें।
इन क्षेत्रों के दिग्गज आएंगे
कॉन्क्लेव में देशभर से 1500 से अधिक उद्योगपति, रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री और टूरिज्म सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि, निवेशक आदि शामिल होंगे। आयोजन के दौरान एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन में क्रेडाई, होटल इंडस्ट्री, टूरिज्म, नगर निगम, आईडीए, स्मार्ट सिटी, मैट्रो, हुड़को, एलआईसी, हाउसिंग बोर्ड आदि की व्यापक भागीदारी रहेगी। प्रदर्शनी में इनसे संबंधित योजनाएं व प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मेट्रो परियोजना के एमडी चैतन्य कृष्ण, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, आईडीए के सीईओ आर.पी. अहिरवार, एडीएम रोशन राय सहित सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। यह कॉन्क्लेव प्रदेश में शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन से इंदौर और मध्यप्रदेश को निवेश का नया आयाम मिलेगा।
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
टिम डेविड का तूफानी प्रदर्शन, छक्कों से चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़े