वैश्विक राजनीति में हलचल.....भारत के कपड़ा निर्यात पर असर
नई दिल्ली । मौजूदा समय में विश्व स्तर पर जारी जियो-राजनैतिक टेंशन सहित तमाम आर्थिक उथल-पुथल के कारण भारत के ट्रेड पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के बीच कपड़ा निर्यात में साल-दर-साल गिरावट देखी गई है। सूत्रों ने निर्यात में गिरावट के लिए अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी और लाल सागर संघर्ष जैसी राजनैतिक चुनौतियों को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, निर्यात मांग और सप्लाई का खेल है और यह कई फैक्टर्स जैसे ऑर्डर फ्लो, इन्वेंट्री और शिपिंग कंटेनरों और जहाजों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
सूत्रों ने बताया कि अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के बीच रेडीमेड कपड़ों का निर्यात गिरकर 13.05 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 14.73 अरब डॉलर था। इस समान अवधि के दौरान, यार्न शिपमेंट की वैल्यू 4.47 बिलियन डॉलर से घटकर 4.23 बिलियन डॉलर जबकि जूट निर्यात की वैल्यू 400 मिलियन डॉलर से गिरकर 310 मिलियन डॉलर रह गई है। हालांकि, फरवरी 2024 के शुरुआती अनुमानों में फरवरी 2023 के मुकाबले कपड़ा निर्यात में 12 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।
जनवरी 2024 में लाल सागर संकट के चलते दो निजी शिपिंग लाइनों की ओर से सर्विसेज बंद कर दी गई हैं। इसके कारण शिपमेंट की लागत लगभग 20 प्रतिशत बढ़ने के साथ-साथ टर्नअराउंड समय भी लगभग दो हफ्ते तक बढ़ गया है। मौजूदा समय में चल रहे संघर्ष के प्रभाव से निपटने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक इंटर-मिनिस्टरियल पैनल ने कई बैठकें कीं।
अमेरिका को भारत का कपड़ा आयात लगातार बढ़ रहा है। इस साल की शुरुआत से अब तक भारत ने अमेरिका को रिकॉर्ड 8774 मिलियन डॉलर का कपड़ा आयात किया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चीन ने चालू वर्ष में अब तक 25213 मिलियन डॉलर का कपड़ा आयात किया है। चीन ने दिसंबर 2023 में 25192 मिलियन डॉलर और जनवरी 2023 में 31924 मिलियन डॉलर का आयात किया। भारत के बाद, वियतनाम अमेरिका का सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक है।
भारतीय टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स के निर्यात के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका 27 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे पसंदीदा गंतव्य है। इसके बाद यूरोपीय संघ (18प्रतिशत), बांग्लादेश (12प्रतिशत) और संयुक्त अरब अमीरात (6प्रतिशत) निर्यात किए जाते हैं। अगर हस्तशिल्प के निर्यात को छोड़ दिया जाए तब अक्टूबर 2022 में सभी कपड़ा मूल्यों के आरएमजी का निर्यात 988.72 मिलियन और इसी अवधि में हस्तनिर्मित कालीन की कीमत 98.05 मिलियन डॉलर का रहा है। भारत में कपड़ा और परिधान उद्योग से जुड़े कुल 1,77,825 बुनकर और कारीगर गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जैम) पर पंजीकृत हैं।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को