शहडोल में मातम: बहन को बचाने की कोशिश में भाई भी डूबा, दोनों की मौत
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले हादसे में कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घर के समीप स्थित कुएं पर नहाते समय पैर फिसलने से 13 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में गिर गई। उसे डूबता देख 14 वर्षीय भाई ने जान की परवाह किए बिना कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी और दलदल के चलते दोनों की डूबने से जान चली गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
भमरहा-दो गांव में पसरा मातम, इकलौती संतानों के जाने से टूटा परिवार
यह दर्दनाक हादसा ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम भमरहा-दो में घटित हुआ। मृतकों की पहचान अमित सिंह गोंड (14) और उसकी छोटी बहन शिवानी गोंड (13) के रूप में हुई है, जो उदयभान गोंड के बच्चे थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतानें थीं। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण व परिजन तुरंत कुएं की ओर दौड़े। भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों संतानों को एक साथ खो देने से माता-पिता की हालत बदहवास है।
बहन को डूबता देख बचाने कूदा था भाई
प्राथमिक जांच में सामने आया कि शिवानी घर के पास बने कुएं पर नहाने गई हुई थी। पानी खींचने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे कुएं में समा गई। मौके पर मौजूद भाई अमित ने अपनी बहन को छटपटाते देखा तो उसे बचाने के लिए तत्काल कुएं में कूद पड़ा। दोनों तैरने में असमर्थ रहे और पानी में समा गए।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधिक औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब
सोने के हार से लेकर वाहन तक बरामद, उज्जैन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा
संदिग्ध मोहम्मद नबील की कहानी आई सामने, मदरसे में पढ़ाई और देवबंद कनेक्शन
ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति से उत्साह, राजनाथ सिंह बोले- भारत का नेतृत्व दुनिया ने माना
तेंदुए के पैरों में बंधी थी रस्सी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO; रतलाम में मौत की जांच