मोनालिसा के ट्रेडिशनल लुक ने मंत्रमुग्ध कर दिया फैंस को
मुंबई । अपने पारंपरिक अंदाज से भोजपूरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अवतार देखकर प्रशंसक मंत्रमुग्ध रह गए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में मोनालिसा रानी कलर की आकर्षक साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसके चौड़े बॉर्डर पर ग्रीन रंग की खूबसूरत कढ़ाई है। उन्होंने इस साड़ी को बेहद शानदार तरीके से कैरी किया है। गले में भारी हार, कानों में बड़े झुमके और हाथों में हरे-गोल्डन रंग की चूड़ियों का सेट उनके लुक को और भी निखार रहा है। माथे पर छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर ने उनके पूरे पारंपरिक अवतार को एक दुल्हन जैसी गरिमा दी है। मोनालिसा ने अपने बालों को सलीके से स्टाइल किया है। आधे बाल खुले रखे गए हैं और आधे बांधे गए हैं, जिससे उनका चेहरा और भी आकर्षक लग रहा है। हर तस्वीर में उनका आत्मविश्वास और मुस्कान झलक रही है। पहली तस्वीर में वह झुमका पहनते हुए नजर आ रही हैं, दूसरी तस्वीर में पायल दिखा रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में वह भगवान गणपति की चौकी के सामने बैठकर आशीर्वाद लेती दिखाई देती हैं। उनकी आंखों और चेहरे पर सच्ची भक्ति का भाव झलकता है।
तस्वीरें साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, “गणपति बप्पा हमें आशीर्वाद दें।” उनके इस पोस्ट पर देखते ही देखते हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप देवी जैसी लग रही हो,” तो दूसरे ने उन्हें “प्योर इंडियन ब्यूटी” कहा। कई लोगों ने गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी। मोनालिसा को आमतौर पर वेस्टर्न और ग्लैमरस ड्रेस में देखा जाता है, लेकिन जब भी वह ट्रेडिशनल पहनावे में आती हैं तो उनका अलग ही अंदाज सामने आता है। यही वजह है कि उनके फैंस उनके हर लुक को दिल से अपनाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली मोनालिसा टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लगातार सक्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर तुरंत वायरल हो जाती है। इस बार उनका पारंपरिक अंदाज और भगवान गणपति के प्रति श्रद्धा देखकर फैंस ने न सिर्फ उनकी सुंदरता की सराहना की बल्कि उनकी आस्था की भी तारीफ की। मोनालिसा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे ग्लैमरस अवतार हो या सादगी भरा पारंपरिक लुक, वह हर रूप में बेमिसाल हैं। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल