मोहम्मद सिराज की गलती ने बढ़ा दी मुश्किलें, ICC से मिल सकती है कड़ी सजा
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में नाम रहा. एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे. जसप्रीत बुमराह को तो एक विकेट जरुर मिला लेकिन मोहम्मद सिराज के खाते में कोई विकेट नहीं आया. लेकिन गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी गलती कर दी जिसके चलते उन्हें ICC से कड़ी सजा मिल सकती है.
सिराज ने लाबुशेन को दे मारी गेंद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. 6 दिसंबर से शुरू हुए इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आई. लेकिन मोहम्मद सिराज अपने तेवर दिखाने से बाज नहीं आए. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वे पिच पर आक्रामक नजर आए. इसी दौरान उन्होंने एक गेंद ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को दे मारी. सिराज रनअप लेकर आए और बॉल करने लगे तब ही लाबुशेन ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन गुस्से में सिराज ने लाबुशेन की तरफ गेंद फेंक दी. इतना ही नहीं सिराज ने लाबुशेन को कुछ अपशब्द भी कहे थे.
सिराज को ICC से मिल सकती है सजा
सामने की तरफ वॉक कर रहे एक फैन के चलते लाबुशेन का ध्यान भटक गया था. दरअसल एक शख्स बीयर के ग्लास लेकर जा रहा था. एक के ऊपर एक ढेर सारे ग्लास रखे हुए थे और लाबुशेन ने शख्स को देखने के बाद सिराज को रुकने का इशारा किया. सिराज रुके जरुर लेकिन वे गुस्से में थे और उन्होंने लाबुशेन की तरफ जोर से गेंद को फेंक दिया. लेकिन गनीमत रही कि लाबुशेन को कुछ हुआ नहीं. उन्होंने खुद को बचा लिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
सिराज की इस हरकत पर उन्हें ICC से सजा मिल सकती है. आईसीसी आचार संहिता के मुताबिक़ सिराज ने नियमों का उल्लंघन किया है. निःसंदेह वे धारा 2.9 के अनुसार दोषी है. अब देखना होगा कि सिराज पर ICC कोई एक्शन लेती है या नहीं.
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम