मोहम्मद रिजवान ने लपका शानदार कैच, पूर्व कप्तान ने लगा लिया गले
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया है। रावलपिंडी में खेले जा रहे मैच में मेजबान टीम को यहां तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया मोहम्मद रिजवान की शानदार पारी ने। बल्ले से छाने के बाद रिजवान विकेटकीपिंग में भी छा गए। इस मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने एक शानदार कैच लपका।
पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 448 रनों पर घोषित कर दी। रिजवान ने 171 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 239 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। सउद शकील ने 141 रनों की पारी खेली।
रिजवान का हैरतअंगेज कैच
बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 27 रनों के साथ की। टीम के खाते में चार रनों का ही इजाफा हुआ था कि टीम के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन पवेलियन लौट गए। उनको वापस भेजने में बहुत बड़ा हाथ रिजवान का था। नसीम शाह ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। गेंद जाकिर से काफी दूर थी, लेकिन उन्होंने इस गेंद को कट करना चाहे। इसी में गेंद उनके बल्ले किनारा लेकर पीछे पहली स्लिप पर खड़े बाबर आजम के पास गई।
गेंद बाबर के चेहरे के ठीक सामने थी, लेकिन बाबर ने ये कैच नहीं लिया क्योंकि दाईं तरफ खड़े विकेटकीपर रिजवान ने हवा में छलांग मारी और बाबर के चेहरे के सामने से ही गेंद को लपक लिया। इसके बाद जब रिजवान उठे तो बाबर ने उन्हें गले लगा लिया। जाकिर ने 12 रन बनाए।
दोहरे शतक से चूके रिजवान
रिजवान इस मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जमा सकते थे, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने पहले ही पारी घोषित कर दी। इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर मसूद पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर रिजवान को दोहरा शतक लगाने से रोक दिया। हालांकि, शकील ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि रिजवान को पहले ही बता दिया गया था कि 450 रनों के आस-पास पारी घोषित कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार