विधायक भावना बोहरा की पहल रंग लाई, वनवासी इलाकों में पहुंचे पानी के टैंकर
कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी वनांचल के ग्राम पंचायत के लोग पेयजल की समस्या से परेशान थे. इन गांवों में रहने वाले आदिवासियों को कई किलोमीटर दूर जाकर झिरिया से पानी का जुगाड़ करना होता था. नलजल योजना के तहत गांवों में पानी की टंकियां तो बनी है, लेकिन पानी का कोई जरिया नहीं होने के कारण वो भी शोपीस बनकर खड़े हैं. गांव वाले पंडरिया विधायक भावना बोहरा के पास पहुंचे और पानी के पानी की गुहार लगाई. जिसके बाद विधायक ने 10 वनांचल ग्राम पंचायतों में 10 पानी टैंकर दिया.
पंडरिया के ग्राम पंचायतों को पानी टैंकर
पानी का टैंकर मिलने से अब इन ग्राम वासियों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना नहीं पड़ेगा. ना ही झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार होंगे. रविवार को एक कार्यक्रम के तहत वनांचल आदिवासी ग्राम बिरहुलडीह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इन 10 पानी के टैंकरों को ग्राम पंचायत को सौंपा. पानी के टैंकर मिल जाने से अब ग्राम वासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी. जिससे अब इस इलाके में रहने वाले गरीब आदिवासी परिवार काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने विधायक का आभार जताया.
कई गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से वह क्षेत्र का लगातार दौरा कर रही है. 20 गांवों में पानी की गंभीर समस्या है. घाटी के ऊपर रहने के कारण पाइप लाइन से पानी पहुंचाना आसान नहीं है. लोगों को झिरिया का पानी पानी पड़ रहा था. विधायक निधि से 10 टैंकर की शुरुआत किया गया है. पानी की समस्या दूर होगी. लोगों के चेहरे पर खासकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है. उन्हें देखकर काफी संतुष्टि मिली है. 10 पानी टैंकर के अलावा भावना बोहरा ने गांव में सीसी रोड और सामुदायिक भवन के लिए लगभग 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण भी किया.
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह