MLA बालेश्वर साहू गिरफ्तार, उनके एक साथी विधायक समेत 11 पर मामला दर्ज: जानें क्या है वजह
पुलिस ने जिले के दो कांग्रेसी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि जमानतीय धारा होने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप सड़क की मांग को लेकर चक्काजाम में शामिल हुए थे। इसलिए मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 जून को आवेदक चंद्रशेखर राठौर निवासी शंकर नगर चांपा द्वारा थाना चांपा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। पड़ोसी विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू द्वारा उनके मकान की दीवार पर जबरन अपना एसी का आउटर यूनिट लगाया है। इस संबंध में कई बार मौखिक आग्रह करने के बाद भी यूनिट नहीं हटाया गया। घटना दिनांक को चंद्रशेखर राठौर के जीजा हेमंत राठौर जांजगीर में ठेकेदारी कार्य करते हैं। उनके घर पर मौजूद थे।
प्रार्थी द्वारा घटना की जानकारी देने पर हेमंत राठौर ने विधायक के निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूरों से एसी का आउटर यूनिट हटाने के लिए कहा। इस बात पर विधायक बालेश्वर साहू ने अपने मकान के पोर्च में आकर प्रार्थी एवं उनके परिवारजनों से अनावश्यक विवाद किया तथा गाली-गलौज की। इस दौरान हेमंत राठौर द्वारा पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिसे देखकर विधायक द्वारा मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। विरोध करने पर हेमंत राठौर को 6-7 थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत की जांच के बाद अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धारा 329 (4), 296, 351 (2), 115 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध सिद्ध पाए जाने पर विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से उन्हें मुचलका जमानत पर रिहा किया गया है।
विधायक सहित अन्य 13 के खिलाफ भी मामला दर्ज
30 जून लगभग सुबह 11 बजे जर्वे के सरपंच, विधायक, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगों के द्वारा अपने अन्य सहयोगी महिला- पुरुष के साथ मिलकर खोखसा ओवरब्रिज के पास से जर्वे (च) होते हुए पीथमपुर तक की सड़क खराब होने की बातों को लेकर खोखसा ओवरब्रिज में अवागमन को अवरुद्ध करते हुए चक्काजाम किया था। जिसमें आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसे ध्यान में रखते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में शीघ्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विधायक ब्यास कश्यप, जर्वे सरपंच उत्तरा कश्यप पति कमल कश्यप, जर्वे उप सरपंच योगेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, पार्षद वार्ड नंबर 4 अरमान खान, जनपद सदस्य डिगेश्वर यादव, बीडीसी टंकेश्वर यादव, पंच जर्वे संजय यादव, ग्रामीण गोपाल कश्यप, किशोर सिंह, प्रियांश तिवारी, गिरधारी कश्यप, संदीप सहित अन्य शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष को दी गई सूचना
पुलिस ने बताया कि विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा रायपुर को प्रेषित की गई है।
अब चक्काजाम करने से डरेंगे लोग
जिले में छोटी-छोटी बातों पर लेकर चक्काजाम करने में उतारू हो जाते हैं। इससे आम जनता सहित आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर मरीज को अस्पताल पहुंचने में बहुत परेशानी होती है। पुलिस द्वारा आम जनता क्या अब विधायक पर एफआईआर दर्ज की गई। ऐसे में अब लोग चक्काजाम करने से डरेंगे।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव