Mitchell Starc का लेडी लक...
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर केकेआर ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ऐसे में हर किसी को उनसे उम्मीद थी कि वह केकेआर के लिए बड़े हथियार साबित होंगे, लेकिन सीजन के शुरुआती 9 मैच में वह काफी रन लुटाते हुए नजर आए।
मिचेल केकेआर की तरफ से 10वां मैच खेलते हुए चमके और उन्होंने मुंबई के बैटिंग ऑर्डर की जमकर खबर ली। मिचेल ने एक ओवर में ही पूरा मैच पलट दिया। उनके इस प्रदर्शन को देख फैंस का कहना है कि मुंबई के वानखेड़े में उनका लेडी लक काम आया। सोशल मीडिया पर अब मिचेल स्टार्क की वाइफ की तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जो स्टेडियम में केकेआर को सपोर्ट करने और अपने पति का हौसला बढ़ाने पहुंची थी।
वाइफ एलिसा हीली का मिला सपोर्ट और वानखेड़े में छा गए Mitchell Starc
दरअसल, केकेआर द्वारा मिले 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाए। 19वां ओवर केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क डालने आए और उन्होंने इस ओवर में तीन विकेट झटके। ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने स्टार्क को छक्का लगाया। अगली गेंद पर स्टार्क ने टिम से बदला लते हुए उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान टिम 24 रन ही बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर स्टार्क ने पीयूष चावला को शून्य पर पवेलियन भेजा। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने गेराल्ड को बोल्ड किया।
इससे पहले मिचेल ने मुंबई के खिलाफ अपने स्पेल की शुरुआत ईशान किशन के विकेट से की। ईशान को स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। इस तरह मिचेल ने मुंबई के खिलाफ मैच में कुल 4 विकेट लिए और जोरदार वापसी की। बता दें कि स्टार्क के 19वें ओवर की पहली गेंद पर जब छक्का लगा तो उनका रिएक्शन ही काफी हैरान कर देने वाला था। वहीं, स्टार्क ने फिर जैसे ही 3 विकेट लिए तो उनकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान आ गईं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
KKR ने वानखेड़े में मुंबई को रौंदकर रचा इतिहास
केकेआर की टीम ने वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस को 12 साल बाद हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इससे पहले इस मैदान पर आखिरी जीत साल 2012 में दर्ज की थी। मुंबई के खिलाफ मैच में केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क चार विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बन गए हैं। मैच में पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की टीम 169 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन ही बना सकी।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया