थप्पड़ मारते ही छत से नीचे गिरी नाबालिग लड़की
नई दिल्ली। प्रोपर्टी विवाद को लेकर बिल्डर से बहस कर रही एक नाबालिग लड़की बहस कर रही थी। तभी बिल्डर ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। जिससे वो छत से नीचे गिर गई। दिल्ली के किराड़ी इलाके से नाबालिग लड़की को छत से फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग लड़की बिल्डर से झगड़ा कर रही है। इसी दौरान बिल्डर ने लड़की को थप्पड़ मारा और वह ऊंचाई से नीचे गिर गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो 25 जुलाई का है। इस मामले में आरोपी बिल्डर के खिलाफ अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी बिल्डर को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हो रहा था। इसमें नाबालिग लड़की बिल्डर से झगड़ा करती नजर आ रही है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब रील्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी कोई नागिन डांस करता दिखता है तो कभी कोई मेकअप करते। डीएमआरसी ने ऐसी ऊटपटांग हरकत करने वाले 1600 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पिछले साल भी डीएमआरसी ने बड़ी कार्रवाई की थी, लेकिन इस बार पिछले साल के मुकाबले तीन फीसदी ऐसे मामले बढ़े हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- सिर्फ रील्स बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं था। अभी जिन लोगों कार्रवाई की गई है, उनमें उपद्रव पैदा करने, ट्रेन के फर्श पर बैठना और ट्रेन के अंदर खाना खाने जैसे अपराध भी शामिल हो सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत उपद्रव पैदा करने के लिए 1,647 जुर्माना जारी किए गए।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा