जेएनयू विवाद पर मंत्री विश्वास सारंग का तीखा बयान
भोपाल। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है. विश्वविद्यालय परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में “मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर” जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं।
जेएनयू वायरल वीडियो पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने इन नारों को निंदनीय बताते हुए देशद्रोह की श्रेणी का करार दिया है. पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि जेएनयू में जो नारे लगे हैं, वे निंदनीय हैं और देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गाली देना देश की जनता को गाली देना है।
राहुल गांधी के विदेशी दौरों से आती है ऐसी सोच – मंत्री सारंग
विश्वास सारंग ने आगे कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतें लगातार इस देश में अनर्गल बातें करती आई हैं. इसकी शुरुआत और ऐसी मानसिकता राहुल गांधी के विदेशी दौरों से आती है. मंत्री ने कहा कि जब राहुल गांधी विदेश दौरों में जाकर हिंदुस्तान के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, तो ऐसी मानसिकता को संरक्षण मिलता है।
मंत्री सारंग ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता आतंकवाद को संरक्षण देने का काम करते आए हैं. शिक्षण संस्थानों में देशद्रोही और संविधान के खिलाफ बातें होना आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला कोई भी देशभक्त नागरिक इन बातों को स्वीकार नहीं करता है. यह मानसिकता जेएनयू के विद्यार्थियों की नहीं है, बल्कि उन लोगों की है जो देश को तोड़ने की सोच रखते हैं।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए