मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर : समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांगजन और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं और उनकी विशेष क्षमताएँ हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी विशिष्ट पहचान और हिम्मत का प्रतीक है। हमें उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मानजनक सहयोग देना चाहिए।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री राजवाड़े ने समाज से अपील की कि सभी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ दिव्यांगजन सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। अंत में उन्होंने दिव्यांगजन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
सावधान! चीनी की अधिक मात्रा बढ़ा सकती है हार्ट डिजीज का खतरा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
डॉक्टर की चेतावनी: नजर सही होना ही आंखों के स्वस्थ होने की गारंटी नहीं