माइकल वॉन ने भारत के उस बल्लेबाज को चुना जिसके मुरीद हैं बेन स्टोक्स
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंत के 'पागलपन' के पीछे 'काफी विज्ञान' छिपा है। जिसकी तारीफ मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स भी करते हैं। वॉन ने एडम गिलक्रिस्ट के बाद 'नया चलन शुरू करने' के लिए पंत की तारीफ की।
गौरतलब हो कि ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहली दो पारियों में 134 और 118 रन बनाए और एक टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। हालांकि, भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया। इसके बावजूद पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
वॉन ने पंत की जमकर की तारीफ
स्टिक टू क्रिकेट शो के एपिसोड में वॉन ने कहा, जिस तरह से वह खेलते हैं, उसमें बहुत सारा विज्ञान है। आप देख सकते हैं कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो बेन स्टोक्स भी उनकी तारीफ करते हैं। मेरे लिए एडम गिलक्रिस्ट सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। लेकिन पंत ने एक नया चलन स्थापित किया है।
धोनी से बताया बेहतर
वॉन ने आगे कहा, मेरा मतलब है कि एमएस धोनी, वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार थे। आप सोचेंगे कि जिस तरह से वह खेलते हैं, पंत पूरी तरह से व्हाइट बॉल के खेल के अनुकूल होंगे और टेस्ट मैच के लिए उतने उपयुक्त नहीं होंगे, लेकिन उनका टेस्ट रिकॉर्ड उनके सफेद गेंद के रिकॉर्ड से कहीं बेहतर है।
कुक ने भी की सराहना
इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भी पंत की सराहना करते हुए कहा कि उनके मुस्कुराते व्यवहार का मतलब यह नहीं है कि वह प्रतिस्पर्धी नहीं हैं या उनमें रनों की भूख नहीं है।
बता दें कि पंत ने पहले ही भारत के सबसे महान टेस्ट विकेटकीपर होने का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 44.44 की औसत से 3200 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 15 विकेट शामिल हैं।
भारत टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है और दूसरा टेस्ट 2 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। उप-कप्तान होने के नाते पंत भी टीम पर निरंतरता के साथ प्रभाव डालना चाहेंगे। भारत दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के बिना उतर सकता है।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत