MI vs RCB:बेंगलुरु को लगा पहला झटका
IPL Live Cricket Score, MI vs RCB Indian Premier League 2024 : नमस्कार। आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया है।
मुंबई के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पांचवीं बार किंग कोहली को पवेलियन भेजा। दिग्गज बल्लेबाज इस मैच में सिर्फ तीन रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 18/1 है।
मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं। किंग कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं जबकि कप्तान को पिछले मैचों में संघर्ष करते देखा गया है। पारी का पहला ओवर मोहम्मद नबी ने फेंका। इस ओवर में आरसीबी ने सात रन बटोरे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। इम्पैक्ट सब: सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।
मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में फाफ डुप्लेसिस की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। मुंबई एक बदलाव के साथ इस मैच में खेलती नजर आएगी। कप्तान पांड्या ने बताया कि पीयूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी तीन बदलावों के साथ खेलती दिखेगी। टीम में विल जैक्स, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार विशक को मौका मिला है। विल जैक्स को इस मैच में डेब्यू का मौका मिला है। इस मैच में दोनों टीमें चार-चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएंगी। मुंबई की तरफ से टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी और गेराल्ड कोएत्जी खेलते दिखेंगे। वहीं, आरसीबी की तरफ से विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और रीस टॉप्ली खेलते नजर आएंगे।
आमतौर पर आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अबतक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में चार में से एक ही मुकाबला जीत सकी है। टीम को पता है कि अगर जल्द ही वापसी नहीं की तो उसके लिए आगे की राहें काफी कठिन हो जाएगी इसलिए उसका इरादा आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगा जिससे टीम का मनोबल बढ़े।
फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी में कुछ गलतियां की थी जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा था। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल से उस मैच में एक भी ओवर नहीं कराया था जो टीम के लिए इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। इससे फाफ की कप्तानी पर सवाल उठे थे और कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी।
आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी जड़ा था। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है जिसका अभियान इस सीजन खराब रहा है। आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों को देर होने से पहले लय तलाशनी होगी। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस तेज शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर नहीं खींच पा रहे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन का बल्ला तो एकदम खामोश चल रहा है।
कोहली और बुमराह जब भी आमने-सामने होते हैं तो दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने मिलता है। आंकड़ों को देखें तो कोहली बुमराह के खिलाफ 152.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं, बुमराह ने भी कोहली को आईपीएल में चार बार अपना शिकार बनाया है। कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करने आते हैं, जबकि आमतौर पर बुमराह नई गेंद से मुंबई के लिए शुरुआत करते हैं। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कोहली और बुमराह पर एक बार फिर सभी की नजरें होंगी और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच रोचक जंग देखने मिलेगी। राष्ट्रीय टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी कई मैच पलट चुके हैं, लेकिन आईपीएल में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद का रोमांच देखने लायक होगा। वहीं, लगातार कप्तानी के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या और फाफ डुप्लेसिस की भी कड़ी परीक्षा होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई