मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी,पूरी हुई मोदी की गारंटी
रायपुर : अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है...दरअसल उनकी खुशी यूँ ही नहीं है...खुशियों के पीछे की वजह है..और यह वहीं वजह है...जिनके लिए वह बेसब्री से इंतजार में थी कि कब उनके मोबाइल में मैसेज की घण्टी बजे तो वह आश्वस्त हो जाए कि अब बचत की जुगत लगाते समय नहीं कटेगा अपितु मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में आएंगे,इस रकम से उनकी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होंगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए सभी पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजे जाने से महिलाओं में न सिर्फ उत्साह का माहौल है,अपितु आर्थिक रूप से मजबूत होने और सम्मान तथा आत्मविश्वास की नई आशा भी जगी है। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कसाइपाली की सुकृता बाई और यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था,तब से खाते में राशि आने का इंतजार था। आज प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में पैसे भेजे हैं। यह एक हजार की राशि हमारी बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि घर मे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ती रहती है,इस बीच ऐन वक्त पर कोई नहीं रहने पर किसी और से पैसे मांगने तक कि नौबत आ जाती है,अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर माह पैसे मिलेंगे तो निश्चित ही यह रकम खाते में जमा होते रहेंगे और हमें जब जरूरत होगी,पैसे निकाल लेंगे। इस तरह यह पैसा हमारी बचत के साथ सुरक्षित भी है और हमारी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार भी। ग्राम देवरी की द्वासा बाई ने बताया कि यह एक हजार रुपए उनके बहुत काम आएंगे। वृद्ध हो चुकी द्वासा बाई का कहना है कि पति रोजी मजदूरी करते हैं, किसी तरह से घर चलता है, वह बार-बार पैसे नहीं मांग सकती है,अब खाते में पैसा आने से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद पाएगी। ग्राम घना डबरी की 65 वर्षीय वृद्ध श्याम बाई का कहना था कि उन्हें पेंशन भी नहीं मिलता था,अपनी बेटी लता के पास ही रहती है। एक हजार रुपए हर माह मिलने से उन्हें विश्वास तो रहेगा कि वह जरूरत पड़ने पर खुद के लिए कुछ सामान खरीद सकती है या किसी की मदद भी कर सकती है। बांकीमोंगरा की गोमती साहू, घना कछार की कुंती महंत का कहना था कि महिलाओं के विषय में सरकार ने सोचा और उनके खाते में राशि दी, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस पैसे का सदुपयोग करेंगे। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने और खाते में रुपये भेजे जाने पर इसे मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई गारंटी पूरा होने पर उनका आभार भी जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं और कोरबा जिले में 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया गया है।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना