भारतीय स्वराज मोर्चा का जद(यू0) में विलय
पटना| जनता दल (यू0) के पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में रवि उज्ज्वल कुशवाहा के नेतृत्व में भारतीय स्वराज मोर्चा का जद(यू0) में विलय हो गया।
मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद भगवान सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने भारतीय स्वराज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि उज्ज्वल कुशवाहा, समाजसेवी आकश कुमार उर्फ राहुल, दीपक कुमार साव, अजीत यादव, जगजीवन राम, आनंद मोहन कुमार उर्फ सोनू कुमार एवं कुणाल शर्मा को जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चैहान एवं धीरज कुशवाहा मौजूद थें।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि, रवि उज्ज्वल कुशवाहा का युवा वर्ग में व्यापक प्रभाव है। भारतीय स्वराज मोर्चा संगठन के माध्यम से वे छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को जोरशोर से उठाते रहे हैं। काफी लंबे समय से राजनीति में उनकी सक्रियता है। उन्होंन कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने जद(यू0) में अपने संगठन के विलय का निर्णय लिया। सभी नए साथी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। हमारे नेता नीतीश कुमार अपने शासनकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बिहार की 14 करोड़ जनता को मुख्यमंत्री श्री कुमार पर अटूट विश्वास कायम है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि, सामाजिक सरोकार से जुड़े युवा साथी जनता दल (यू0) की ओर आकर्षित हो रहे हैं।यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। हमें पूरा विश्वास है कि, रवि उज्ज्वल कुशवाहा के नेतृत्व में आए सभी युवा साथी पार्टी को मजबूत बनाने और बिहार को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। श्री वर्मा ने कहा कि, हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि, जद(यू0) किसी खास जाति या किसी परिवार की पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी सच्चे समाजवाद की धारणा पर चलती है।मुख्यमंत्री श्री कुमार सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रेरित होकर बिहार की तस्वीर बदलने का काम किया है।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया