टेस्ट सीरीज के तीन महीने पहले मैकग्रा ने सुनाया इंग्लैंड का 'फैसला'
नई दिल्ली : एशेज सीरीज शुरू होने में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने आगामी संस्करण के लिए अभी ही भविष्यवाणी कर दी है। मैक्ग्रा का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड का 5-0 से सफाया करेगा।
21 नवंबर से होगी एशेज की शुरुआत
इस रोमांचक सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। पर्थ में पहला मुकाबला खेला जाएगा और मैक्ग्रा का मानना है कि इंग्लैंड के लिए पैट कमिंस जैसे गेंदबाज से पार पाना काफी मुश्किल होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लिश टीम का अपने पिछले खराब रिकॉर्ड से भी पार पाना काफी मुश्किल होगा। मैक्ग्रा ने कहा कि इस बार उनकी भविष्यवाणी हाल ही में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत द्वारा इंग्लैंड को 2-2 से ड्रॉ पर रोके जाने पर आधारित है।
'इंग्लैंड के लिए काफी मुश्किल सीरीज'
मैकग्रा ने 'बीबीसी रेडियो' पर कहा, 'मैं अमूमन भविष्यवाणी नहीं करता हूं, लेकिन एशेज के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि ऑस्ट्रेलिया इसमें 5-0 जीत हासिल करेगा। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। जब पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन अपने घरेलू हालात में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो इंग्लैंड के लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है। इसके अलावा इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है।'
ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड इस साल के अंत में पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। उसने 2015 के बाद से एशेज नहीं जीती है। इसके अलावा इंग्लैंड को 2002-03 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज को छोड़कर बाकी सभी सीरीज में 0-5 या 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच 2010-11 में जीता था। इंग्लैंड ने तब सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी।
ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में शानदार रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने 2021-22 में जब इंग्लैंड का आखिरी दौरा किया था, तब 4-0 से जीत हासिल की थी। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर जो पिछले 15 टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें से 11 में उसने जीत दर्ज की है। उसने इस बीच केवल दो मैच हारे, जबकि दो अन्य मैच ड्रॉ समाप्त हुए थे।
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी