भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रनआउट विवाद, MCC के निर्णय ने बढ़ाया चर्चा
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान मैच तो महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में खत्म हो गया. पर उसमें जो विवाद हुआ है, उसका असर अभी तक है. भारत-पाकिस्तान मैच में मुनीबा अली के रन आउट को लेकर विवाद हुआ. थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए गए. लेकिन अब उसे लेकर MCC यानी मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने अपना फैसला सुनाया है. MCC ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि थर्ड अंपायर का फैसला पूरी तरह सही और नियमों के अनुसार था.
मुनीबा अली को कैसे दिया गया था रनआउट?
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 अक्टूबर को खेला महिला वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला 88 रन से जीता था. उसी मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली रन आउट हो गई थीं. ये घटना पाकिस्तान की इनिंग के चौथे ओवर की है, जिसकी आखिरी गेंद पर मुनिबा अली को एलबीडब्ल्यू से राहत मिली. लेकिन उसी समय जैसे ही वह क्रीज से बाहर निकलीं दीप्ति शर्मा का थ्रो सीधे स्टंप्स पर लगा. मुनिबा का बल्ला पहले क्रीज के अंदर मैदान पर था, लेकिन गेंद लगने के समय बल्ला हवा में था. थर्ड अंपायर केरिन क्लासटे ने ऐसे में उन्हें रन आउट करार दिया.
इस फैसले पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना खान ने विरोध जताया था. उनके मुताबिक मुनिबा रन लेने का प्रयास नहीं कर रही थीं और उनका बल्ला पहले क्रीज में था.
MCC ने बताया, थर्ड अंपायर का फैसला सही
MCC ने इस पूरे प्रकरण को अब हालांकि सही ठहराया है. MCC ने कहा कि थर्ड अंपायर का मुनीबा अली को रनआउट देने का फैसला क्रिकेट के नियमों के अनुरूप था. और, उसमें किसी प्रकार की चूक नहीं हुई. MCC ने नियम 30.1.2 का हवाला दिया. इस नियम के मुताबिक अगर कोई बल्लेबाज क्रीज की ओर दौड़ते या डाइव करते समय क्रीज से आगे कोई हिस्सा (बल्ला या शरीर) मैदान पर रख देता है और फिर संपर्क खो देता है, तो वह आउट नहीं माना जाएगा.
MCC ने साफ किया कि ये नियम केवल उन्हीं बल्लेबाजों पर लागू होता है जो दौड़ रहे हों या डाइव कर रहे हों. मुनिबा न तो दौड़ रही थीं, न ही डाइव कर रही थीं. उन्होंने क्रीज के बाहर से गार्ड लिया था और उनके पैर कभी भी क्रीज के भीतर नहीं आए. इस संदर्भ में आगे कहा गया कि मुनिबा का बल्ला बहुत कम समय के लिए क्रीज में था, लेकिन जब गेंद विकेटों पर लगी तब उनका बल्ला हवा में था, वो ना तो दौड़ रही थीं, न डाइव कर रही थीं, इसलिए उन्हें बाउंसिंग बैट वाले नियम का फायदा नहीं मिला. और, थर्ड अंपायर ने सही नियमों का पालन करते हुए मुनीबा अली को रन आउट करार दिया.
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश