हैवानियत! मौलाना ने गर्भवती पत्नी को प्रेस से जलाया, जहर पिलाया, शव UP में दफनाया
Bilaspur Crime News: बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र में 5 महीने की गर्भवती की संदिग्ध मौत हुई है। आरोप है कि उसके मौलाना पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को पहले गर्म प्रेस से जलाया। पेट पर लात मारी, फिर टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद मौलाना ने बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया। मृतका के मायकेवालों व मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। पुलिस ने इस मामले पर मिर्जापुर पुलिस को कब्र खोदकर शव को निकलवाने और पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पत्र लिखा है।
8 साल की बेटी ने खोल दिया राज
मिली जानकारी के अनुसार, तालापारा में रहने वाला मौलाना कारी बशीर तैयबा (40) अपने 3 भाइयों के साथ मिलकर होटल चलाता है। मृतका के परिजनों ने एसएसपी को बताया कि मौलाना का किसी दूसरी महिला को लेकर पत्नी सलमा (35) से 11 जुलाई को विवाद हुआ था। रात में कारी बशीर ने भाइयों के साथ मिलकर सलमा को बेहरमी से पीटा। अगले दिन उसे जबरदस्ती टॉयलेट क्लीनर पिलाया। इस पर वह बेहोश हो गई थी। उसकी 8 साल की बेटी ने मोहल्लेवालों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्लेवालों ने कारी बशीर को फोन किया, तब उसने पत्नी को निजी अस्पताल ले गया। मोहल्लेवालों के अनुसार 12 जुलाई की रात 10.45 बजे सलमा की मौत हो गई थी। मर्ग की सूचना देने की बात पर अस्पताल प्रबंधन से सांठ-गांठ कर फर्जी लामा बनवाया। पत्नी के शव को सीधे उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर ले गया। मिर्जापुर मौलाना का पैतृक निवास है। जहां अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मोहल्लेवासियों ने बताया कि 4-5 दिनों से घर से लड़ाई की आवाज आती थी। अचानक महिला की मौत हो गई और मौलाना का पूरा परिवार गायब हो गया था। इधर महिला के मायकेवालों ने मौलाना पर दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की शिकायत की।
मृतका के भाई रागीब खान ने एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि बहन सलमा का विवाह 14 साल पहले बशीर अहमद से हुआ था। दहेज के लिए आए दिन मारपीट करता था। पिछले कुछ साल से वे बिलासपुर रहने लगे थे। यहां भी आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। 11 और 12 जुलाई को मारपीट के बाद तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सलमा के टॉयलेट क्लीनर पीने से तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। मृतिका की मां ने कहा कि बेटी ने किसी दूसरी महिला से संबंध की भी जानकारी दी थी। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
तालापारा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत की शिकायत मिली है। इसकी जांच चल रही है। साथ ही इस मामले में मिर्जापुर एसडीएम और पुलिस को भी जांच के लिए पत्र लिखा गया है। - निमितेश सिंह, सीएसपी, सिविल लाइन
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी