दक्षिण अमेरिका के पेरू में भीषण भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल
जबरदस्त भूकंप से एक बार फिर धरती कांप गई है। देररात दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में प्रशांत महासागर के मध्य तट पर जोरदार भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप का असर सबसे ज्यादा लीमा शहर में देखने को मिला, जहां चट्टानों से धुल और रेत का गुबार उठा। भूकंप का केंद्र भी राजधानी लीमा में पश्चिम दिशा में कैलाओ से 23 किलोमीटर (14 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में ही मिला। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप आने की पुष्टि की और मीडिया को इसकी जानकारी दी।
फील्ड में उतारे गए बचाव दल
मीडिया में बताया गया है कि भूकंप से एक शख्स की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सड़कों और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सरकार ने अलर्ट जारी करके बचाव दलों को फील्ड में उतार दिया है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी रामिरो क्लौको ने बताया कि लीमा शहर में जब भूकंप आया तो एक शख्स अपनी कार के पास खड़ा था और किसी का इंतजार कर रहा था कि अचानक निर्माणाधीन इमारत भूकंप के झटके से ढह गई और मलबा उसके ऊपर गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।
पेरू भूकंप का संवेदनशील केंद्र
बता दें कि भूकंप के मद्देनजर पेरू सवंदेशनशील केंद्र है। पेरू में करीब 34 मिलियन लोग रहते हैं और यह प्रशांत महासागर के किनारे बसा देश है। पेरू प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर बसा है, जहां ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती है, इसलिए पेरू में भूकंप आते रहते हैं। पेरू में अब से पहले सबसे बड़ा भूकंप साल 2021 में आया था। अमेजन इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई थी। इससे पहले बड़ा भूकंप साल 1970 में आया था, जिससे करीब 67000 लोगों की जान गई थी। इस बार आए भूकंप से पेरू की कई इमारतें ढह गईं। राजधानी लीमा में फुटबाल मैच को भी स्थगित करना पड़ा।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं