माशिमं बोर्ड ने टेबुलेशन कार्य शुरू किया, रिजल्ट की तारीख करीब
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा (10वीं-12वीं) की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का काम दुर्ग जिले में समाप्त हो गया है। दुर्ग में कॉपियों की जांच के लिए दो सेंटर बनाए गए थे, जिनको एक लाख 58 हजार उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की जिमेदारी दी गई थी। माशिमं ने मूल्यांकन के लिए 17 अप्रैल डेडलाइन रखी है, लेकिन दुर्ग के दोनों मूल्यांकन केंद्रों ने डेडलाइन से चार दिन पहले ही कॉपियों की जांच पूरी कर दी है। जांच के बाद डाटा माशिमं को भेज दिया गया है।
अब डाटा के आधार पर माशिमं इनका टेबुलेशन शुरू करेगा, मई के दूसरे हते तक रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। उधर, सीबीएसई ने दुर्ग जिले में 12 उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं, जिनको जांच के लिए सवा दो लाख कॉपियां मिली है। सीबीएसई की ओर से मूल्यांकन कार्य के लिए 15 अप्रैल की डेडलाइन तय की गई है, लेकिन मूल्यांकन और उसके बाद फिर से उन्हें परखने के नियम के चलते सीबीएसई के मूल्यांकन केंद्र 20 अप्रैल तक जांच पूरी कर डाटा केंद्रीय बोर्ड को भेजेंगे।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम मई के दूसरे हते तक जारी हो जाएंगे। कॉपियों की जांच जारी है। 20 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
आरएस पांडेय, नोडल, सीबीएसई
तिलक और आदर्श कन्या विद्यालय में मूल्यांकन समाप्त हो गया है। डाटा सीजी बोर्ड को सौंप दिया है। संभवत: मई के दूसरे हते तक रिजल्ट आ सकता है।
आसिमा चटर्जी, केंद्राध्यक्ष प्राचार्य, तिलक स्कूल दुर्ग
इस तरह इस साल सीजी और सीबीएसई दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे लगभग एक साथ जारी होंगे। इससे कॉलेज में प्रवेश के लिए किसी एक बोर्ड को इंतजार नहीं करना होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन भी समय पर पूरा हो सकेगा। दोनों ही बोर्ड के समन्वयकों का कहना है कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है, इसलिए मई के पहले या दूसरे हते तक एक का रिजल्ट यकीनन आ सकता है।
सीजी बोर्ड – इस साल कक्षा 10वीं के 17,540 और कक्षा 12वीं के 16,840 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से करीब 13 फीसदी विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
सीबीएसई – 10वीं और 12वीं बोर्ड को मिलाकर 13 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य को खत्म करने 15 अप्रेल की डेडलाइन मिली है। लेकिन केंद्रों में 14 अप्रेल तक 80 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो सका है। अभी मूल्यांकन के लिए 6 दिन और लगेंगे। अकेले दुर्ग-भिलाई के केंद्रों में ही 1200 शिक्षक 2.35 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। मई 15 तक इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने की संभावना बताई गई है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें