सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
बिलासपुर । गुरुवार को देशभर के साथ बिलासपुर और रतनपुर में भी वट सावित्री पूजन को सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर सुबह से ही महिलाए हाथो में पूजन सामग्री लिए वट वृक्ष के नीचे पहुंचती रही।जहा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु से परिवार और सुहाग के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या बहुत शुभ मानी जाती है, क्योंकि इस तिथि पर शनि जयंती और वट सावित्री व्रत होता है वहीं, वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते हैं. इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की लंबी उम्र का वरदान मांगती है। वैसे भी रतनपुर को धार्मिक नगरी माना जाता है यही वजह है कि यहां हर धार्मिक आयोजनों को उत्साह के साथ मानते हैं।ऐसे में गुरुवार को इस दिन महिलाओं में पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना की
धार्मिक नगरी रतनपुर में आज वट सावित्री व्रत पूजा के उपलक्ष में नगर की सभी सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार से युक्त दमकते रूप में आज वट सावित्री पूजा करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे इक_ा हुए, और अपने पति के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख समृद्धि की कामना के साथ हाथ में पूजा की थाली लिए हुए अखंड सौभाग्य के खातिर यह वट सावित्री व्रत की विधि विधान से पूजा अर्चना की, इस पूजा में वट वृक्ष के नीचे यमराज सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित करके हाथ में जल, फूल ,अक्षत ,मौली धागा ,रक्षा सूत्र व भिगोए हुए चने तथा धूप दीप आदि अर्पित किए, उसके बाद सभी सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष में मौली धागा लपेटते हुए 108 बार परिक्रमा किए तथा वटवृक्ष की तरह अपने पति के अटल, अजर ,अमर रहने की कामना की और परिक्रमा के बाद हाथ में भीगे हुए चने को लेकर सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण किये।
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान