मैरिज सर्टिफिकेट अब ऑन लाईन ही जारी किए जायेंगे
भोपाल। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने समय सीमा के प्रकरणों एवं निगम के अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नागरिकों को विवाह पंजीयन की आॅन लाईन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी कार्यवाहियां शीघ्रता से पूर्ण करें। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक कोई भी शिकायत लंबित न रहे और यदि इस अवधि में शिकायते निराकृत नहीं की जाती तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के दृष्टिगत गैंग लगाकर चिन्हित क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई कराने, जी.वी.पी को समाप्त करने तथा विधानसभावार स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने सम्पत्तिकर एवं बड़े बकायादारों से करों की प्रभावी वसूली करने, लीज रेंट सख्ती के साथ जमा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर आयुक्तगण श्रीमती अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ट शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्षित तिवारी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्तद्वय दिनेश सिंह व चंचलेश गिरहारे सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने गुरूवार को समय सीमा प्रकरणों एवं निगम के अन्य कार्यों की समीक्षा की और समय सीमा प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए उक्त अवधि में ही शिकायतों को निराकृत कर विलोपित कराएं अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट अब आॅन लाईन ही जारी किए जायेंगे और इसके लिए नागरिक निगम की वेब साईट ूूूण्इउबवदसपदमण्हवअण्पद पर भी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आॅन लाईन आवेदन करेंगे और वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी अपलोडेड दस्तावेजों के आधार पर स्थल पर जाकर पंचनामा आदि बनाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे जिसके उपरांत डिजिटल सर्टिफिकेट संबंधित व्यक्ति डाउनलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए निगम कार्यालय नहीं आना पडेगा, घर बैठे ही मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त हो जायेगा।
निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सम्पत्तिकर एवं बकाया करों विशेषकर बड़े बकायादारों से प्रभावी ढंग से करों की राशि वसूल की जाए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने लीज रेंट की राशि भी सख्ती के साथ जमा कराने के निर्देश दिए।
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण