राहुल, प्रियंका सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने झांसी की घटना पर जताया दुख
झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एनआईसीयू वार्ड में लगी आग से 10 नवजातों की मौत हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि शोक और सांत्वना के शब्द इस महाविपत्ति के समय व्यर्थ हैं।
राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे में कई नवजात बच्चों की मृत्यु और घायल होने की खबर से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
यूपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रही इस तरह की दुखद घटनाएं सरकार और प्रशासन की लापरवाही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सरकार सुनिश्चित करे कि घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। साथ ही इस दुखद घटना की तुरंत जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।”
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से दहला देने वाली खबर आई है, जहां नवजात शिशुओं के सघन चिकित्सा कक्ष में आग लग जाने की वजह से दस बच्चों की मौत हो गई है। शोक और सांत्वना के शब्द इस महाविपत्ति के समय व्यर्थ हैं। हम लोग इस मुश्किल परिस्थिति में परिजनों और अभिभावकों के साथ खड़े हैं।”
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में लगी आग से बच्चों की मौत हृदय विदारक है।”
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा, “ इसे मौत नहीं हत्या कहे जाने की जरूरत है। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज है ही नहीं। सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। मुख्यमंत्री को नफरती नारों से फुर्सत नहीं है, अस्पतालों की परवाह भला कौन करे?”
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने एक्स पोस्ट में लिखा, “झांसी मेडिकल कॉलेज में लगे फायर एक्सटिंग्विशर कई सालों पहले एक्सपायर हो चुके थे।”
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप